Download App Now Register Now

 दिल्ली में दिनदहाड़े साउथ साकेत कोर्ट में फायरिंग; एक महिला को मारी चार गोलीयां, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

नई दिल्ली (Edited By- Sandeep Agarwal):  दिल्ली के एक कोर्ट में शुक्रवार सुबह फायरिंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यह वारदात साउथ दिल्ली के साकेत कोर्ट में हुई। इसमें एक महिला को कोर्ट परिसर के अंदर गोली मारी गई है। उसे गंभीर हालत में नजदीक के एम्स हॉस्पिटल में ले जाया गया है। हमलावर की पहचान कर ली गई है। हालांकि आरोपी महिला पर फायरिंग करने के बाद मौके से फरार हो गया।

काले कपड़े पहनकर आया था एक शख्स
 दिल्ली के साकेत कोर्ट में शुक्रवार को दिनदहाड़े एक महिला को चार गोली मारी गई है। ये मामला साउथ दिल्ली के साकेत कोर्ट का है। शुरुआती जानकारी में पता चला कि एक शख्स काले कपड़े पहनकर आया था। उसने मौका देखकर महिला को गोली मार दी। यह वारदात लॉयर ब्लॉक के पास हुई। महिला का अपने पति के साथ किसी मामले को लेकर विवाद चल रहा था। वह आज गवाही देने कोर्ट में आई थी। फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी। सीसीटीवी फुटेज भी चेक की जा रही है। सूत्रों के अनुसार आरोपी की पहचान कर ली गई है और वह हिस्ट्रीशीटर बताया जा रहा है। सूत्रों ने कहा, ऐसा संदेह है कि पीड़िता और आरोपी के बीच पैसे को लेकर कोई विवाद था। पुलिस अधिकारी ने कहा, पुलिस की एक टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है और वह आरोपियों का पता लगाने के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है।

कौन है फायरिंग करने वाला
सूत्रों के अनुसार आरोपी की पहचान कर ली गई है और वह हिस्ट्रीशीटर बताया जा रहा है। सूत्रों ने कहा, ऐसा संदेह है कि पीड़िता और आरोपी के बीच पैसे को लेकर कोई विवाद था। पुलिस अधिकारी ने कहा, पुलिस की एक टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है और वह आरोपियों का पता लगाने के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है।

चश्मदीदों ने कोर्ट में क्या देखा
साकेत कोर्ट में आखिर महिला को गोली क्यों और कैसे मारी गई, इसके बारे में वहां मौजूद लोगों ने पूरी आंखोंदेखी बताई। मौके पर मौजूद चश्मदीद राजेंद्र झा ने बताया कि गोली चलाने वाले हमलावर का नाम कामेश्वर सिंह उर्फ मनोज सिंह है। वहीं अखिल चक्रवर्ती ने बताया कि कामेश्वर कुमार सिंह को उन्होंने गोली चलाते हुए देखा। वह वकीलों की तरह काला कोट पहने हुए था। एक और चश्मदीद गोविंद ने कहा कि जिस वक्त यह घटना हुई वह दोनों के साथ मौजूद था। उसके मुताबिक घायल महिला का नाम राधा है। गोली चलाने से पहले कामेश्वर की महिला से बहस हो रही थी। दोनों के बीच हाथापाई भी हुई। मैंने बीच-बचाव की कोशिश की। इस दौरान वह गुस्से में पागल हो गया। मैंने उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन हाथ से छूट गया। उसने पिस्तौल निकाल ली और गोली चलानी शुरू कर दी।

तीन से चार राउंड चलीं गोली
तीन से चार राउंड गोली चली है। हालांकि अभी तक इस मामले में डीसीपी साउथ चंदन चौधरी की तरफ से कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई। खबर लिखे जाने तक कोर्ट परिसर के अंदर और बाहर काफी संख्या में पुलिस तैनात थी। अफरा-तफरी का माहौल था। मेटल डिटेक्टर और सुरक्षा अधिकारियों द्वारा तलाशी के बावजूद एक व्यक्ति के हथियार के साथ अदालत परिसर में प्रवेश करने के बाद कोर्ट की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़ा हो गया है।

पहले भी हुई है कोर्ट में फायरिंग की घटना
गौरतलब है कि इससे पहले रोहिणी कोर्ट में गैंगस्टर गोगी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उसके बाद काफी सवाल उठे थे और कोर्ट परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। कोर्ट के अंदर आने वाले लोगों की जांच की जाती है। इसके बावजूद आज यह वारदात कैसे हुई इसकी भी छानबीन की जा रही है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |