Download App Now Register Now

 दिल्ली पुलिस की FIR के बाद पहली बार सामने आए WFI प्रेसिडेंट, दबंगाई से दिया जवाब 

 नई दिल्ली (Edited By: Sandeep Agarwal): भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर दिल्ली पुलिस ने दो एफआईआर दर्ज की है। लेकिन एफआईआर की कॉपी अभी तक सार्वजनिक नहीं हो सकी है। इस पर सवाल उठाए जा रहे हैं। इधर दिल्ली पुलिस की इस कार्रवाई पर बृजभूषण शरण सिंह की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। पहलवानों के धरने के बाद भारतीय कुश्ती महासंघ WFI के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने दो एफआईआर दर्ज की है। शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में मामले की सुनवाई के दौरान सॉलिसटर जनरल ने केस दर्ज करने की बात कही थी। जिसके बाद देर शाम दिल्ली के कनॉट प्लेस थाने में बृजभूषण शरण सिंह पर दो प्राथमिकी दर्ज किए जाने की बात सामने आई। हालांकि इन दोनों प्राथमिकियों की कॉपी अभी तक सामने नहीं आई है। इसको लेकर धरना दे रहे पहलवान के साथ-साथ विपक्षी दल के नेता सवाल उठा रहे हैं। शनिवार सुबह पहलवानों से मिलने पहुंचीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने एफआईआर की कॉपी सामने नहीं आने पर सवाल उठाए। इधर दिल्ली पुलिस द्वारा प्राथमिकी दर्ज किए जाने पर बृजभूषण शरण सिंह की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। दिल्ली पुलिस की प्राथमिकी पर बृजभूषण शरण सिंह ने मीडिया से बात करते हुए अक्खड़ अंदाज में जवाब दिया। बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि मुझे अभी तक एफआईआर की कॉपी नहीं मिली है। जब कॉपी मिलेगी तक इसके बारे में बात करेंगे। बृजभूषण शरण के इस बयान का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें उनका अक्खड़ अंदाज साफ तौर पर देखा जा सकता है।

WFI प्रेसिडेंट पर पोक्सो एक्ट में भी दर्ज हुई प्राथमिकी 
कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण सिंह के खिलाफ पोक्सो एक्ट और दूसरा केस छेड़खानी की धाराओं के तहत दर्ज की गई है। बृजभूषण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों में एफआईआर दर्ज कराने की मांग को लेकर दायर याचिका पर शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने का भरोसा दिया था। एसजी मेहता ने सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान कहा कि हमने एफआईआर दर्ज करने का फैसला किया है, हम इसे आज दर्ज करेंगे। सूत्रों के मुताबिक अब दिल्ली पुलिस सभी पीड़ितों के बयान दर्ज करेगी। अगर जरूरत पड़ी तो कुछ बयान मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज करवाई जा सकती है।

प्रियंका गांधी ने मुलाकात के बाद उठाई इस्तीफे की मांग
इधर शनिवार सुबह जंतर-मंतर पहुंच कर धरना दे रहे पहलवानों से मुलाकात के बाद कांग्रेस महासचिव ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई। साथ ही उन्होंने भाजपा सांसद और कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के इस्तीफे की मांग भी उठाई। पहलवानों से प्रियंका गांधी की मुलाकात का वीडियो कांग्रेस ने ट्विटर पर शेयर किया है। प्रियंका ने कहा कि बृजभूषण के पद पर रहते निष्पक्ष जांच नहीं हो सकती है।

बृजभूषण शरण सिंह को क्यों बचा रही सरकारः प्रियंका
पहलवानों से मिलने के बाद मीडिया से बात करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि बृजभूषण शरण सिंह को इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने कहा कि अभी तक एफआईआर की कॉपी नहीं मिली। जांच के नाम पर मामले को खींचा जा रहा है। मैं समझना चाहती हूं कि सरकार बृजभूषण शरण सिंह को बचा क्यों रही है?

FIR की कॉपी किसी को क्यों नहीं मिलीः प्रियंका गांधी
प्रियंका गांधी ने यह भी कहा कि अगर 2 FIR दर्ज़ हुई हैं तो उसकी किसी को भी कॉपी नहीं मिली है। किसी को नहीं मालूम कि उस FIR में क्या लिखा है। इस शख्स(WFI प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह) पर गंभीर आरोप हैं, तो पहले उनको पद से हटाएं।

 

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |