Download App Now Register Now

 सोनिया गांधी पर BJP MLA के कमेंट को लेकर बोले सचिन पायलट, कहा- 'नेताओं के खिलाफ जैसी भाषा बोली जा रही वो दुर्भाग्यपूर्ण'

जयपुर जयपुर (संदीप अग्रवाल): कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर किए गए विवादित कमेंट पर हंगामा जारी था। इसी बीच कर्नाटक के बीजेपी विधायक बासनगौड़ा यतनाल ने UPA अध्यक्ष सोनिया गांधी को 'विषकन्या' कह दिया। जिसको लेकर सियासी पारा गरमाया हुआ है। लगातार राजनीतिक दल रिएक्ट कर रहे हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस नेता और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने भी टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष रही हैं, बहुत कद्दावर नेता हैं। उनके प्रति इस प्रकार की भाषा का इस्तेमाल करना निंदनीय है।

जानिए क्या बोले सचिन पायलट
बीजेपी विधायक बासनगौड़ा यतनाल के बयान पर कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि नेताओं के खिलाफ जिस प्रकार की भाषा का प्रयोग किया जा रहा, वो दुर्भाग्यपूर्ण है। चुनाव अपनी जगह है लेकिन मर्यादाओं को लांघकर ऐसे शब्दों का इस्तेमाल करके राजनीति में बहुत ही नकारात्मक उदाहरण दिया जा रहा है।

बीजेपी पर गहलोत ने भी साधा था निशाना
अशोक गहलोत ने कहा कि सोनिया गांधी की बाहों में इंदिरा गांधी ने अंतिम सांस ली। उनके पति देश के लिए शहीद हो गए। जिस महिला ने प्रधानमंत्री का पद ठुकराया हो, वे आज देश में पक्ष-विपक्ष सबमें सम्माननीय हैं। जिसके दिल में अच्छे संस्कार हों वे सब इनका सम्मान करते हैं। उन पर ऐसी टिप्पणी बीजेपी के नए रूप को दर्शाती है। इनकी उल्टी गिनती शुरू हो रही है।

सोनिया पर कमेंट को बताया निंदनीय
सचिन पायलट ने ये भी कहा कि सोनिया गांधी कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष रही हैं। वो बहुत कद्दावर नेता हैं। उनके प्रति इस प्रकार की भाषा का इस्तेमाल करना बेहद निंदनीय है। सचिन पायलट से पहले राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने भी बीजेपी नेता के कमेंट पर सवाल उठाए। उन्होंने सोनिया गांधी को लेकर किए गए कमेंट पर जोरदार अटैक किया।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |