Download App Now Register Now

लुधियाना में गैस लीक, 2 बच्चों समेत 11 की मौत:मरने वालों में 5 महिलाएं, रिहायशी इमारत में रिसाव के बाद 12 लोग बेहोश

 लुधियाना (Edited By: Sandeep Agarwal): पंजाब के लुधियाना में रविवार सुबह गैस लीक होने से 9 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में बच्चे भी शामिल हैं। हादसा शहर के ग्यासपुरा इंडस्ट्रियल एरिया के नजदीक एक इमारत में सुबह 7:15 बजे हुआ। लुधियाना की एसडीएम स्वाति ने बताया कि गैस रिसाव के बाद 11 लोग बेहोश भी हो गए। घटना के बाद मेडिकल, फायर ब्रिगेड, पुलिस और NDRF की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। यहां की विधायक राजिंदरपाल कौर ने कहा कि इमारत में मिल्क बूथ बना था और जो भी सुबह यहां दूध लेने गया वह बेहोश हो गया। प्रशासन ने इमारत के आसपास एक किलोमीटर के इलाके को सील कर दिया है।

इमारत के आसपास घर-ढाबों में भी लोग बेहोश हुए
रिहायशी इलाके में बनी इस बिल्डिंग के 300 मीटर के दायरे कई लोग बेहोशी की हालत में मिले हैं। आसपास के घरों और ढाबों के लोग भी बेहोश हुए हैं। प्रशासन ड्रोन की मदद से आसपास के इलाकों में सर्च अभियान चला रहा है।

कौन सी गैस रिसी इसकी जानकारी नहीं, मशीनें मंगवाईं
अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि इलाके में किस गैस का रिसाव हुआ और इसकी वजह क्या है। हालांकि, शुरूआती जांच में गैस की बदबू सीवरेज गैस जैसी पाई गई है। अब गैस की जांच के लिए मशीनें मंगवाई गई हैं।

जहां गैस रिसी, उस इमारत तक पहुंच रही NDRF
प्रशासनिक अफसरों के मुताबिक लुधियाना के ग्यासपुरा में सुआ रोड पर जिस इमारत से गैस रिसने की बात कही जा रही है, उसका नाम गोयल कोल्ड ड्रिंक्स है। इस इमारत के ऊपरी हिस्से में लोग रहते थे। वहां भी लोगों के बेहोश होने की आशंका है। NDRF की टीम मास्क पहनकर इमारत तक जाने की कोशिश कर रही है।

बंद पड़ी थी फैक्ट्री, पूरा इलाका किया सील
गैस लीक का पता चलते ही आस-पास अचानक भगदड़ का माहौल बन गया। दमकल और बचाव दल गैस का रिसाव बंद करने की कोशिश करने में जुटे हैं। बताया जा रहा है कि जहां से गैस लीक हुई, वह फैक्टरी बंद पड़ी थी। गैस रिसाव के चलते फैक्टरी के आसपास बने घरों में रहने वाले कई लोग बेहोश होन लगे। वहीं, एक किराना दुकान के संचालक की भी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके की विधायक रजिंदर कौर छीना भी गयासपुरा पहुंची हैं। उन्होंने कहा कि गैस लीक की जांच होगी। फिलहाल पूरे इलाके को सील किया गया है।

11 लोग बेहोश, मरने वालों में बच्चा भी शामिल
बताया जा रहा है कि लुधियाना के गयासपुरा में गैस लीक से मारे गए लोगों में बच्चे भी शामिल हैं। वहीं लुधियाना की एसडीएम स्वाति ने बताया कि गैस लीक के बाद 11 लोग बेहोश हो गए। फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर मौजूद है। पूरे इलाके को सील कर दिया गया है। गैस रिसाव की वजह अभी सामने नहीं आई है। पुलिस फैक्टरी के मालिक का पता लगाने की कोशिश कर रही है। गैस लीक के बाद गयासपुरा में चिकित्सा और पैरामेडिक टीमों के साथ एनडीआरएफ की टीम भेजी गई है।

 CM मान बोले- लोगों को हर संभव मदद पहुंचाई जा रही
पंजाब सीएम भगवंत मान ने कहा- लुधियाना के ग्यासपुरा इलाके में गैस लीक की घटना बेहद दुखदायी है। पुलिस, प्रशासन और NDRF की टीमें मौके पर मौजूद हैं। हर संभव मदद पहुंचाई जा रही है। इस बारे में जल्दी ही पूरी जानकारी दी जाएगी।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |