Download App Now Register Now

आज गुजरात दौरे पर रहेंगे सीएम अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान, जनसभा को करेंगे संबोधित

गुजरात. अहमदाबाद, 17 अक्टूबर (भाषा) दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के उनके समकक्ष भगवंत मान सोमवार को गुजरात के बनासकांठा जिले के मेहसाणा जिले के उंझा कस्बे और दीसा कस्बे में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। आम आदमी पार्टी (आप) के एक नेता ने यह जानकारी दी। आप के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल और मान रविवार से गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर हैं।  निर्वाचन आयोग ने अब तक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित राज्य के लिए चुनावी कार्यक्रम की घोषणा नहीं की है। रविवार को भावनगर शहर में एक रैली के दौरान, केजरीवाल ने भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि गुजरात ‘‘डबल इंजन वाली सरकार’’ नहीं बल्कि ‘‘नए इंजन’’ की सरकार चाहता है। उन्होंने कहा कि अगर आप गुजरात में सत्ता में आती है तो वह पिछले 27 वर्षों में भाजपा सरकार के खिलाफ आंदोलन करने के लिए विभिन्न समुदायों, समूहों और सरकारी कर्मचारियों के लोगों के खिलाफ दर्ज सभी ‘‘झूठे मामलों’’ को प्राथमिकता के आधार पर वापस ले लेगी। केजरीवाल ने हाल के दिनों में कई बार गुजरात का दौरा किया है और उन्होंने अपनी पार्टी के सत्ता में आने पर राज्य के लोगों के कल्याण के लिए कई वादे किए हैं।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |