मुरैना. मुरैना में कैलारस में एक युवक ने अवैध पिस्टल से आत्महत्या कर ली। युवक शराब का आदी था। पिछले 15 दिनों से लगातार शराब पीकर घर आ रहा था। पुलिस की माने तो उस पर कर्ज का दवाब था जिसके कारण उसने मौत को चुना। बता दें, कि कृष्णपाल पुत्र बाबूलाल शाक्य, उम्र लगभग 35 वर्ष शराब का आदी था। वह किसान था तथा जरूरत पड़ने पर दूसरों के खेतों में मजदूरी भी करता था। शराब की इसी लत के कारण वह कई लोगों का कर्जदार हो गया था। उसने कई लोगों से कर्जा ले रखा था। जब वह कर्जा नहीं चुका सका तो कर्जदारों ने तकादा करना शुरू कर दिया। कर्जदारों का तकादा इतना बढ़ गया था कि वह दु:खी रहने लगा और इसी दु:ख के चलते वह और अधिक शराब पीने लगा। कृष्णपाल शाक्य के परिजनों ने बताया कि वह पिछले 15 दिनों से लगातार शराब पी रहा था। इसकी वजह से उसकी पत्नी व उसमें झगड़ा भी होता था। अन्त में उसने अपने पास रखी अवैध पिस्टल से अपने सिर में गोली दाग दी। बता दें, कि कृष्णपाल शाक्य के दो बच्चे हैं। एक बेटा व एक बेटी। वह अपने दोनों बच्चों को बहुत चाहता था। पत्नी से उसकी नहीं पटती थी क्योंकि पत्नी शराब पीने के लिए मना करती थी और वह नहीं मानता था। कृष्णपाल के पिता नहीं है। उसके तीन भाई है तथा घर में मां है। मां भी कृष्णपाल को शराब के लिए बराबर मना करती थी लेकिन वह मां की बात भी नहीं मानता था।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.