Download App Now Register Now

ससुराल सिमर का फेम वैशाली का सुसाइड नोट

इंदौर. टीवी एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर की मौत लव ट्रायएंगल में हुई या वह ब्लैकमेलिंग का शिकार हुई...? लॉकडाउन के बाद वह करियर को लेकर क्या सोच रही थी। वह मुंबई में न रहकर इंदौर में ही लंबे समय से क्यों थी? इनमें से कुछ सवालों के जवाब एक्ट्रेस ने अपने सुसाइड नोट में दिए हैं। वैशाली ने सुसाइड नोट में राहुल नवलानी और उसकी पत्नी दिशा नवलानी पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। जिसके बाद पुलिस ने इस दंपती पर धारा 306 (आत्महत्या के लिए मजबूर करने) का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी राहुल को रविवार को ही हिरासत में ले लिया था। सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने उसे घर से ही पकड़ा। पुलिस को जब सुसाइड नोट मिला, तब राहुल घर में ही था। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। आपको याद होगी 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की संजना। या 'ससुराल सिमर का' शो वाली अंजलि भारद्वाज, जिसे निगेटिव रोल प्ले करने पर बेस्ट एक्ट्रेस इन नेगेटिव रोल का गोल्डन पेटल अवॉर्ड भी मिल चुका है। दर्शक वैशाली को सुपर सिस्टर, मनमोहिनी सीजन- 2 में भी देख चुके हैं। उसका आखिरी सीरियल रक्षाबंधन था। वैशाली (29) पिता हरभजन सिंह ठक्कर, निवासी तेजाजी नगर ने शनिवार रात में इंदौर के सांई बाग स्थित घर में अपने ही दुपट्‌टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |