Download App Now Register Now

जान पर खेल कर आरपीएफ के जांबाज जवानों ने बचाई महिला की जान

मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर जंक्शन पर आरपीएफ जवानों की जांबाजी से एक महिला यात्री की जान बाल-बाल बच गई। महिला चलती ग्वालियर एक्सप्रेस से उतरने के दौरान गैप में गिर गई थी। पूरी घटना रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। चलती ट्रेन के बीच गैप में गिरी महिला को बचाने में आरपीएफ जवानों की खुद की भी जान जा सकती थी। लेकिन, जवानों ने अपनी जान की परवाह किए बिना महिला को बचा लिया। इससे पहले महिला के गैप में गिरने पर प्लेटफॉर्म पर खड़े यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। लेकिन, आरपीएफ जवानों ने उसे सुरक्षित निकाल लिया। यात्री की पहचान नरकटियागंज के विशुनपुरवा की अंबिशा खातून के रूप में हुई। दरअसल, अंबिशा पटना से इलाज करा अपने घर नरकटियागंज जाने के लिए टिकट कटा ट्रेन आने के इंतजार में थी। वह तीन नंबर प्लेटफॉर्म पर बैठी थी। प्लेटफार्म तीन पर ट्रेन की प्रतीक्षा के दौरान ही उसे बाथरूम जाने की जरूरत पड़ गई। लेकिन, इस प्लेटफॉर्म पर बाथरूम नहीं है। इसी बीच ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस आकर जंक्शन पर रुकी। ट्रेन रुकने पर वह बाथरूम जाने के लिए उसमें चढ़ गई। बाथरूम के दौरान ही ट्रेन बरौनी के लिए खुल गई। इससे वह घबरा गई और चलती ट्रेन से उतरने लगी। उतरने के क्रम में वह प्लेटफॉर्म के गैप में गिर गई। लेकिन संयोग अच्छा था कि वहां आरपीएफ के दारोगा रविरंजन, गिरीश कुमार और सिपाही चंदन कुमार गश्ती में थे। महिला के गैप में गिरते

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |