Download App Now Register Now

जयपुर पुलिस ने अवैध हथियार लेकर घूमते दो बदमाशों को किया गिरफ्तार

जयपुर. पुलिस ने अवैध हथियार लेकर घूमते दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। दौलतपुरा थाना पुलिस ने स्कॉर्पियो गाड़ी का पीछा कर दोनों को पकड़ा है। इनके कब्जे से 1 पिस्टल और 5 कारतूस बरामद किए गए है। फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। DCP (वेस्ट) वंदिता राणा ने बताया कि हथियार के साथ बदमाश भवानी सिंह चारण (30) वासुदेव सिंह जागावत निवासी गोविन्दगढ़ जयपुर ग्रामीण हाल सुभाष कॉलोनी शास्त्री नगर और श्याम सिंह चारण (35) पुत्र सुरेन्द्र सिंह कविया निवासी सेवापुरा दौलतपुरा को गिरफ्तार किया है। आरोपी भवानी सिंह के खिलाफ सिंधीकैम्प, कोतवाली और भट्टाबस्ती थाने में 6 आपराधिक प्रकरण दर्ज है। दोनों आरोपियों के कब्जे से 1 पिस्टल, 5 कारतूस और स्कॉर्पियो गाड़ी जब्त की है। धनतेरस पर्व पर पुलिस की टीमें इलाके में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखे हुई थी। दौलतपुरा में स्कॉर्पियो गाड़ी को संदिग्ध खड़ी देखकर चेक करने गए। पुलिस को देखकर स्कॉपियो सवार संदिग्ध गाड़ी को तेजी से भाग ले गए। शक होने पर पुलिस टीम ने पीछा किया। कुछ ही दूरी पर एक्सीडेंट होने से स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त हो गई। स्कॉर्पियो में बैठे दोनों युवक भागने लगे। पुलिस जवानों ने पीछा कर दोनों को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर आरोपी श्याम के पास एक पिस्टल व दो कारतूस मिले। भवानी सिंह की तलाशी में 3 कारतूस मिले। 

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |