Download App Now Register Now

दीवाली के बाद अब सीकर में हुआ सर्दी का असर शुरू

सीकर. दीवाली के बाद अब सीकर में सर्दी का असर शुरू हो चुका है। राजस्थान में सोमवार की सबसे ठंडी रात सीकर में रही। लगातार दूसरे दिन तापमान 10.5 डिग्री दर्ज किया गया। यह केवल राजस्थान ही नहीं बल्कि पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश के सभी शहरों में सबसे कम है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक सीकर में नवंबर शुरुआत से ही तेज सर्दी का असर शुरू हो जाएगा। दिसंबर के दूसरे सप्ताह तक पारा जमाव बिंदु के नीचे पहुंचेगा। जयपुर मौसम केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार सीकर में न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री और अधिकतम तापमान 31 डिग्री दर्ज किया गया है। इससे पहले मंगलवार को यहां न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री और अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री दर्ज किया गया था। रात का तापमान गिरने के साथ ही अब दोपहर के तापमान में भी कमी आने लगी है। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो सीकर में अगले 3 से 4 दिन ऐसा ही मौसम बना रहने की संभावना है। नवंबर शुरुआत से यहां तेज सर्दी का असर शुरू हो जाएगा। नवंबर महीने में जम्मू कश्मीर और लद्दाख जैसे इलाकों में बर्फबारी होती है तो इसका असर राजस्थान में सीकर के साथ कई इलाकों में देखने को मिलेगा। जिसके चलते तापमान में गिरावट आएगी।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |