Download App Now Register Now

पंजाब: चंडीगढ़ कॉलेज में छात्रा ने किया सुसाइड

पंजाब. चंडीगढ़ के सेक्टर 42 के गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स (GCG) में आज सुबह एक लड़की ने सुसाइड कर लिया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक लड़की का मानसिक इलाज चल रहा था। वह दवाई भी खा रही थी। आज सुबह यह छात्रा कॉलेज बिल्डिंग की चौथी मंजिल पर खड़ी थी। सिक्योरिटी गार्ड को लगा कि वह कुछ कर सकती है। जैसे ही वह उसकी और दौड़ा तो लड़की ने छलांग लगा दी। लड़की को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, मगर उसे बचाया नहीं जा सका। जानकारी के मुताबिक छात्रा का नाम इशिता है। वह सेक्टर 39 में रही रही थी। 19 वर्षीय छात्रा कॉलेज में BA फर्स्ट ईयर की स्टूडेंट थी। ईशिता की मां ने बताया कि वह मानसिक तनाव में चल रही थी और उसकी दवाई भी चल रही थी। कॉलेज का गेटकीपर नरिंदर पाल इस सारी घटना का चश्मदीद था। वह लड़की को बचाने के लिए दौड़ा भी था मगर तब तक वह छलांग लगा चुकी थी। वहीं कॉलेज की दो छात्राओं ने भी इस घटना को देखा। इशिता ने कोई सुसाइड नोट नहीं छोड़ा है। जानकारी के मुताबिक लड़की की मां पंजाब पुलिस में जॉब करती है। वहीं परिवार और कॉलेज छात्राओं से पुलिस जानकारी जुटाने में लगी हुई है। लड़की का शव सुबह सेक्टर 16 गवर्नमेंट मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में रखवाया गया था। दोपहर 3 बजे तक छात्रा का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टता में इस घटना में किसी का रोल नजर नहीं आ रहा है। हालांकि पुलिस की जांच जारी है। सेक्टर 36 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
भारत-फ्रांस के बीच 63,000 करोड़ रुपए में राफेल मरीन विमान डील, 26 विमान होंगे नेवी में शामिल | राजस्थान में बजरी माफिया पर बड़ी कार्रवाई: धौलपुर में 5 ट्रैक्टर-ट्राली जब्त, आरोपी खेतों में कूदकर भागे | जयपुर जामा मस्जिद के बाहर देर रात हंगामा: STF के जवान तैनात, पुलिस अलर्ट मोड पर | कर्जदारों से परेशान होकर सुसाइड किया:मृतक के पास मिले सुसाइड नोट में तीन जनों के नाम, जिनसे कर्ज ले रखा था | 16 महीने में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ:सीकर में सीएम बोले- 69 हजार युवाओं को नियुक्ति-पत्र दिए, सरकार की उपलब्धियां गिनाईं | मंडावा-मुकुंदगढ़ दौरे में मुख्यमंत्री ने की जनसभाएं, ढिगाल टोल प्लाजा पर हुआ भव्य स्वागत, जिलेभर में 11 कार्यक्रमों में की शिरकत | अखिलेश यादव का सामाजिक न्याय पर फोकस: आगरा से 2027 की चुनावी रणनीति का आगाज़ | अमेरिकी उपराष्ट्रपति की सुरक्षा में लगेंगे 7-IPS समेत 2400 जवान:जयपुर के हॉस्पिटल में हर ब्लड ग्रुप के 5 यूनिट रिजर्व, मिलने वालों का कोरोना टेस्ट होगा | Rajasthan: "आपसे दोबारा कैसे बात होगी बाबा", क‍िरोड़ी लाल मीणा ने मह‍िला के हाथ पर ल‍िख द‍िया अपना मोबाइल नंबर | Rajasthan: पत्नी की डेड बॉडी को कंधे पर डालकर अस्पताल में घूमता रहा शख्स, पोछा लगाते समय लगा था करंट |