Download App Now Register Now

ट्रांसपोर्ट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर के निर्देशों पर पंजाब रोडवेज के जनरल मैनेजर समेत 4 कर्मचारी सस्पेंड

चंडीगढ़.  पंजाब के ट्रांसपोर्ट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर के निर्देशों पर पंजाब रोडवेज के जनरल मैनेजर समेत 4 कर्मचारियों को नियमों की अवहेलना करने और भ्रष्ट गतिविधियों के आरोपों के तहत तुरंत प्रभाव से सस्पेंड किया गया है। कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने बताया कि उन्हें पंजाब रोडवेज के श्री मुक्तसर साहिब डिपो में अवैध गतिविधियों की शिकायतें मिली थी। शुरुआती पड़ताल के लिए जांच टीम गठित की गई। उन्होंने बताया कि जांच टीम की रिपोर्ट के आधार पर श्री मुक्तसर साहिब डिपो के जनरल मैनेजर रणजीत सिंह बग्गा, सब-इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह, सीनियर सहायक परगट सिंह और कंडक्टर गुरशरण सिंह को सरकारी खजाने को वित्तीय नुकसान पहुंचाने एवं अवैध भ्रष्ट गतिविधियां चलाने के गंभीर आरोपों के तहत सस्पेंड किया गया है। मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने बताया कि यह अधिकारी और कर्मचारी प्राइवेट बसों की अड्डा फीस लेकर उसकी पर्ची नहीं देते थे और बनती रकम सरकारी खजाने में जमा करवाने के बजाय अपनी जेबों में डाल रहे थे। आरोपी अधिकारी और कर्मचारियों को पंजाब सिविल सेवाएं (सजा और अपील) एक्ट-1970 के नियम 4 (2) (ए) के तहत तुरंत ड्यूटी से सस्पेंड किया गया है। सस्पेंड होने तक की समयावधि के दौरान सभी आरोपियों का हेडक्वार्टर चंडीगढ़ स्थित डायरेक्टर स्टेट ट्रांसपोर्ट पंजाब रहेगा। 

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
भारत-फ्रांस के बीच 63,000 करोड़ रुपए में राफेल मरीन विमान डील, 26 विमान होंगे नेवी में शामिल | राजस्थान में बजरी माफिया पर बड़ी कार्रवाई: धौलपुर में 5 ट्रैक्टर-ट्राली जब्त, आरोपी खेतों में कूदकर भागे | जयपुर जामा मस्जिद के बाहर देर रात हंगामा: STF के जवान तैनात, पुलिस अलर्ट मोड पर | कर्जदारों से परेशान होकर सुसाइड किया:मृतक के पास मिले सुसाइड नोट में तीन जनों के नाम, जिनसे कर्ज ले रखा था | 16 महीने में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ:सीकर में सीएम बोले- 69 हजार युवाओं को नियुक्ति-पत्र दिए, सरकार की उपलब्धियां गिनाईं | मंडावा-मुकुंदगढ़ दौरे में मुख्यमंत्री ने की जनसभाएं, ढिगाल टोल प्लाजा पर हुआ भव्य स्वागत, जिलेभर में 11 कार्यक्रमों में की शिरकत | अखिलेश यादव का सामाजिक न्याय पर फोकस: आगरा से 2027 की चुनावी रणनीति का आगाज़ | अमेरिकी उपराष्ट्रपति की सुरक्षा में लगेंगे 7-IPS समेत 2400 जवान:जयपुर के हॉस्पिटल में हर ब्लड ग्रुप के 5 यूनिट रिजर्व, मिलने वालों का कोरोना टेस्ट होगा | Rajasthan: "आपसे दोबारा कैसे बात होगी बाबा", क‍िरोड़ी लाल मीणा ने मह‍िला के हाथ पर ल‍िख द‍िया अपना मोबाइल नंबर | Rajasthan: पत्नी की डेड बॉडी को कंधे पर डालकर अस्पताल में घूमता रहा शख्स, पोछा लगाते समय लगा था करंट |