Download App Now Register Now

जयपुर: एक विवाहिता ने फंदा लगाकर किया सुसाइड:20 लाख मांगे थे

जयपुर. आपको बता दे की एक विवाहिता ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। सुसाइड से पहले बहन को कॉल कर बोली थीं- जीजी, ये लोग मुझे बहुत परेशान करते है, मैं अब जीना नहीं चाहती। खोह नागोरियान थाना पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मृतका के पिता ने मंगलवार को ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज करवाया है।SHO मनोहर लाल ने बताया कि मृतका ममता शर्मा (28) पुत्री बद्री नारायण मालवीय नगर के मॉडल टाउन की रहने वाली थी। इसी साल 23 जनवरी को इंदिरा गांधी नगर खोह नागोरियान निवासी अनिल शर्मा (30) से उसकी शादी हुई थी। अनिल जौहरी बाजार में जड़ाई का काम करता है। पुलिस ने बताया कि ममता ने 21 अक्टूबर की सुबह करीब 10 बजे उसने पहली मंजिल पर बने कमरे में सुसाइड कर लिया। पति कमरे में गया तो ममता का शव साड़ी के फंदे से लटका मिला। शादी के 9 महीने में ही ममता के सुसाइड का पता चलने पर आस-पड़ोसी इकट्ठा हो गए। खोह नागोरियान थाना पुलिस सूचना पर मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौका-मुआयना के बाद शव को फंदे से उतारा। एम्बुलेंस की मदद से शव को जेएनयू हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी भिजवाया गया। जहां मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया। पुलिस ने मृतका के पास किसी प्रकार का सुसाइड नोट मिलने की बात से इनकार किया है।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
कर्जदारों से परेशान होकर सुसाइड किया:मृतक के पास मिले सुसाइड नोट में तीन जनों के नाम, जिनसे कर्ज ले रखा था | 16 महीने में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ:सीकर में सीएम बोले- 69 हजार युवाओं को नियुक्ति-पत्र दिए, सरकार की उपलब्धियां गिनाईं | मंडावा-मुकुंदगढ़ दौरे में मुख्यमंत्री ने की जनसभाएं, ढिगाल टोल प्लाजा पर हुआ भव्य स्वागत, जिलेभर में 11 कार्यक्रमों में की शिरकत | अखिलेश यादव का सामाजिक न्याय पर फोकस: आगरा से 2027 की चुनावी रणनीति का आगाज़ | अमेरिकी उपराष्ट्रपति की सुरक्षा में लगेंगे 7-IPS समेत 2400 जवान:जयपुर के हॉस्पिटल में हर ब्लड ग्रुप के 5 यूनिट रिजर्व, मिलने वालों का कोरोना टेस्ट होगा | Rajasthan: "आपसे दोबारा कैसे बात होगी बाबा", क‍िरोड़ी लाल मीणा ने मह‍िला के हाथ पर ल‍िख द‍िया अपना मोबाइल नंबर | Rajasthan: पत्नी की डेड बॉडी को कंधे पर डालकर अस्पताल में घूमता रहा शख्स, पोछा लगाते समय लगा था करंट | Rajasthan: जोधपुर में 7 दिन बाद पाइपलाइन लीकेज हुआ बंद, अब सेना के जवान निकालेंगे खेतों में बहा लाखों लीटर पानी | सोनिया, राहुल और लालू ज़मानत पर बाहर हैं, इनका राजनीतिक शुद्धीकरण करना ज़रूरी है- मदन राठौड़ | Alwar News: झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से प्रेग्नेंट महिला का हुआ गर्भपात,शिकायत करने पर पति को लाठियों से पीटा |