Download App Now Register Now

देश की सबसे तेज ट्रेन वंदे भारत हादसे का शिकार हो गई

देश की सबसे तेज ट्रेन वंदे भारत शनिवार को हादसे का शिकार हो गई। ये हादसा गुजरात के अतुल रेलवे स्‍टेशन के पास हुआ, जब मुंबई से गांधीनगर जा रही ट्रेन के सामने बैल आ गया। टक्कर से ट्रेन का आगे का हिस्सा टूट गया। हालांकि, कुछ देर रुकने के बाद ट्रेन फिर रवाना कर दी गई। अक्टूबर में वंदे भारत अब तक तीन बार मवेशियों से टकराई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह घटना सुबह 8 बजकर 17 मिनट पर हुई, जब वंदे भारत एक्सप्रेस वलसाड़ के अतुल रेलवे स्टेशन से गुजर रही थी। तभी उसके सामने एक बैल आ गया। उसके टकराने से ट्रेन का सामने का हिस्सा टूट गया। घटना के बाद ट्रेन करीब 26 मिनट तक स्टेशन पर खड़ी रही, जिसके बाद उसे रवाना किया गया। 22 दिन पहले 7 अक्टूबर को मुंबई सेंट्रल-गांधीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस मवेशी से टकराई थी। जानकारी के अनुसार, गांधीनगर से जाते समय वडोदरा सेक्शन में आनंद स्टेशन के पास ट्रेन के आगे गाय आ गई, इससे ट्रेन के आगे के हिस्से में मामूली डेंट पड़ा था। हालांकि, 10 मिनट रुकने के बाद ट्रेन को फिर रवाना कर दिया गया था। 6 अक्टूबर को भी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन अहमदाबाद रेलवे स्टेशन के पास भैंसों के झुंड से टकराई थी। इस हादसे में चार भैंसों की मौत हो गई थी। इसमें वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन का फ्रंट का हिस्सा टूट गया था। ट्रैक से भैंसों के शव हटाए जाने के बाद ट्रेन को फिर रवाना किया गया। रेलवे सुरक्षा बल ने भैसों के मालिक पर FIR दर्ज की थी।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |