Download App Now Register Now

राजस्थान पुलिस के वर्तमान डीजीपी एमएल लाठर आज सेवानिवृत्त हो रहे हैं

जयपुर. राजस्थान पुलिस के वर्तमान डीजीपी एमएल लाठर आज सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इस मौके पर आरपीए और पुलिस मुख्यालय में विदाई कार्यक्रम चल रहे हैं। पुलिस लाइन में पासिंग आउड परेड से लेकर अन्य कई कार्यक्रम उनके सम्मान में आयोजित किए जा रहे हैं। लाठर दोपहर करीब सवा दो बजे डीजीपी का चार्ज उमेश मिश्रा को देंगे। जिसके बाद विदाई कार्यक्रम होगा। डीजीपी उमेश मिश्रा राजस्थान पुलिस के 35वें डीजीपी कहलाएंगे। इससे पहले लाठर और अन्य सीनियर अफसरों के लिए पुलिस कमिश्नरेट में बुधवार रात डिनर का आयोजन किया गया था। डीजीपी मिश्रा के सामने सात सबसे बड़ी चुनौतियां होेंगी और उनमें से सबसे पहले नंबर पर अगले साल होने वाले विधानसभा इलेक्शन हैं। उमेश मिश्रा एडीजी और डीजी इंटेलीजेंस के पद पर काफी समय निकाल चुके हैं। वह हर जिले के एसपी से लेकर आईजी और एडीजी के बारे में पूरी जानकारी रखते हैं। डीजी इंट होने के नाते उन्हे पता है कि फिल्ड में लगे हुए पुलिस अधीक्षक कैसा काम कर रहे हैं। इस लिए मिश्रा से उम्मीद की जा रही हैं कि हार्ड वर्किंग वाले ऑफिसरों को आने वाले समय में फिल्ड का मौका देंगे। जिससे की प्रदेश में पुलिसिंग का इस्तर और अधिक अच्छा हो सके। डीजी इंटेलीजेंस रहते हुए मिश्रा को पूरी जानकारी है कि सरकार को क्या चाहिए। इस लिए डीजीपी के पद पर रहते हुए मिश्रा को अधिक परेशानी नहीं होने वाली। वहीं सम्भावना जताई जा रही है कि नॉन एक्टिव अफसरों को फिल्ड से जल्द हटा दिया जाएगा। डीजीपी उमेश मिश्रा के सामने आने वाले समय में कई चुनौतियां होंगी। इन में सात मुख्य चुनौती हैं।जिन पर डीजीपी को काम करना हैं। पहले नंबर की चुनौती होगी अगले साल होने वाले विधानसभा इलेक्शन। इलेक्शन में हवाला का पैसा,अवैध गतिविधियां,लॉ एंड ऑर्डर मुख्य चुनौती होगी। दूसरी सबसे बड़ी चुनौती होगी अपराध,अपराध में हथियार माफिया, खनन माफिया समेत अन्य माफिया अपराध को काबू करना एक बड़ा चैलेंज होगा। राजस्थान महिला हत्याचार के मामले में देश में पहले नम्बर पर हैं। प्रदेश में महिला सुरक्षा को लेकर काम करने की बहुत आवश्यकता हैं। डीजीपी मिश्रा इसे कैसे हैंडल करते हैं देखना होगा। चौथा चैलेंज पुलिसकर्मियों की भर्ती सहित अन्य परीक्षाएं बिना किसी विवाद के सम्पन्न करना। पांचवा चैलेंज प्रदेश में बढ रहे साइबर क्राइम को कैसे रोका जा सके। इस लेक फुल प्रूफ प्लान बनाकर उसे फिल्ड में जनरेट करना बड़ा टास्क होगा। छटी चुनौती राजस्थान पुलिस में फैल रहे भ्रष्टाचार को कैसे खत्म किया जा सके। आए दिन पुलिसकर्मी एसीबी की रडार पर आते हैं। इससे राजस्थान पुलिस की छवी खराब होती हैं। इसे कैसे ठीक करेंगे यह देखना होगा। वहीं सातवी और सबसे बड़ी परेशानी सड़क हादसे प्रदेश में आज भी हर साल सड़क दुर्घटनाओं 10 हजार से अधिक लोगों की जान चली जाती हैं। ऐसे में क्या मिश्रा कोई रोड़ सेफ्टी को लेकर प्लान बनाकर दुर्घटनाएं रोक सकेंगे।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |