Download App Now Register Now

दिल्ली में सांस लेना मुश्किल

नई दिल्ली. दिल्ली में सांस लेना मुश्किल हो गया है। शुक्रवार सुबह एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 472 तक पहुंच गया। पूरी दिल्ली में घना कोहरा छाया हुआ है। AQI हवा की क्वालिटी मापने का पैमाना है, 450 से ऊपर होने पर इसे बेहद गंभीर माना जाता है यानी फेफड़ों के लिए खतरनाक। बढ़ते प्रदूषण के कारण नोएडा प्रशासन ने शुक्रवार से 8वीं तक के बच्चों की क्लासेस ऑनलाइन लेने का फैसला किया है। वहीं, दिल्ली में शनिवार से प्राइमरी स्कूल बंद रहेंगे। केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसका ऐलान किया। प्रदूषण को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई है। इस मामले पर 10 नवंबर को सुनवाई होगी। हवा खराब होने कारण दिल्ली में ग्रेैप की चौथी स्टेज लागू हो गई है। इसके तहत एयर क्वालिटी मैनेजमेंट कमिशन ने दिल्ली-NCR में डीजल से चलने वाले वाहनों पर रोक लगा दी है। हालांकि, CNG और इलेक्ट्रिक वाहनों पर कोई बैन नहीं है।  दिल्ली के आंनद विहार में AQI 473, मुंडका में AQI 476, वजीरपुर में AQI 475, नरेला में AQI 477, जहांगीरपुरी में AQI 485, रोहिणी में AQI 474, विवेक विहार में AQI 475, नजफगढ़ में AQI 481, इंडिया गेट पर AQI 448, IGI एयरपोर्ट पर AQI 453, अशोक विहार में AQI 471, सोनिया विहार में AQI 473, अलीपुर में AQI 476, आईटीओ पर AQI 444, मंदिर मार्ग पर AQI 374 एक्यूआई दर्ज हुआ है। वहीं, दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के पास 563 AQI दर्ज किया गया। नोएडा और ग्रेटर नोएडा में प्रशासन की ओर से शुक्रवार से कक्षा एक से लेकर आठ तक के बच्चों की क्लासेस ऑनलाइन लेने का फैसला किया है। गौतम बौद्ध नगर के जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मवीर सिंह ने 9वीं से 12वीं तक की क्लास भी ऑनलाइन चलाने का आदेश दिया है। 8 नवंबर तक सभी स्कूलों में खेल या बैठक जैसी एक्टिविटी पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगी।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |