Download App Now Register Now

सड़क संकरी होने से हुआ साइरस की मर्सिडीज का एक्सीडेंट

मुंबई. टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की मर्सिडीज कार अहमदाबाद-मुंबई हाईवे पर लेन बदलते समय सूर्या नदी के पुल से टकराई थी। हादसे के समय कार ड्राइव कर रहीं डॉक्टर अनायल के पति डेरियस पंडोले ने पुलिस को दिए बयान में हादसे की यही वजह बताई है। मिस्त्री की 4 सितंबर को अहमदाबाद से मुंबई आते समय कार एक्सीडेंट में मौत हो गई थी। पंडोले ने पुलिस को बताया कि उनकी पत्नी कार को हाईवे की थर्ड लेन में चला रही थीं। पुल के पास सड़क संकरी हो गई और थर्ड लेन सेकेंड लेन में मर्ज हो गई। पुल से पहले साइरस की गाड़ी के आगे चल रही एक कार ने लेन बदली। मर्सिडीज ड्राइव कर रही अनायता ने भी सेकेंड लेन में जाने की कोशिश की, लेकिन वहां एक ट्रक चल रहा था। इस वजह से वह ऐसा नहीं कर सकीं। इस हादसे में टाटा संस के पूर्व चेयरमैन मिस्त्री (54) और उनके दोस्त जहांगीर पंडोले की मौत हो गई थी। गाड़ी चला रहीं डॉक्टर अनायता (55) और उनके पति डेरियस को गंभीर चोटें आई थीं। डेरियस पंडोले को इलाज के बाद पिछले हफ्ते छुट्टी दे दी गई थी, जबकि अनायता अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |