सहारनपुर. UP में सहारनपुर के सदर बाजार इलाके में एक बदमाश मां की गोद में दूध पी रहे बच्चे को छीनकर फरार हो गया। CCTV में पूरी घटना कैद हुई है। महिला की शिकायत पर पुलिस बदमाश को तलाश रही है। घटना शुक्रवार देर रात करीब 12 बजे की है। मिशन कंपाउंड कैंप कॉलोनी में पीड़ित हिना बैठी थी। गोद में 7 महीने का बेटा शिवा था। वह उसे दूध पिला रही थी। तभी टहलता हुए आए बदमाश ने हिना को बातों में उलझाया। उसे 10 रुपए दिए। पूछा- गोद में क्या ले रखा है? महिला बोली- ये मेरा बच्चा है। वो कपड़ा हटाकर बच्चा दिखाने लगती है। जैसे ही महिला ने बच्चे के ऊपर से कपड़ा उठाया बदमाश बच्चे को छीनकर भाग गया। SP सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने कहा कि CCTV फुटेज से आरोपी की तस्वीरें निकाली गई हैं, जिन्हें सहारनपुर और आसपास के जिलों को तस्वीरें भेजी गई हैं। उसका चेहरा बहुत साफ नहीं है। मगर कद काठी के हिसाब से संदिग्ध युवकों से पूछताछ की जा रही है।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.