Download App Now Register Now

शिवपुरी में ऑनर किलिंग की घटना से इलाके में सनसनी

करैरा. शिवपुरी में ऑनर किलिंग की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। यहां एक युवक की उसके ससुर और ससुराल के अन्य सदस्यों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। युवक ने दो साल पहले लव मैरिज की थी। वह पत्नी और बेटी के साथ दीपावली पर परिवार से मिलने आया था। इसी बीच शनिवार रात उसकी हत्या कर दी गई। घटना शिवपुरी जिले के करैरा थाना क्षेत्र के मछावली गांव की है। यहां रहने वाले धीरू (उम्र 23 साल) पुत्र बृखभान जाटव का गांव की छाया पुत्री सुरेश जाटव से प्रेम प्रसंग था। इसे लेकर छाया के पिता और उसके परिवार वाले कई बार नाराजगी जता चुके थे। करीब दो साल पहले 2020 में दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली थी। छाया के घरवालों को इसका पता चला तो उन्होंने नाराजगी जताई। इसके बाद धीरू और छाया गुजरात के अहमदाबाद चले गए थे। मृतक चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। करैरा थाना प्रभारी सतीश चौहान ने बताया कि सूचना मिलने पर मैं खुद टीम के साथ मौके पर पहुंचा। शव को पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया। आरोपी अपने परिवार सहित गांव छोड़कर भाग गए हैं। आरोपियों में सुरेश लड़की का पिता है। बाकी आरोपी उसके भाई और परिवार के लोग हैं। धीरू के पिता बृखभान जाटव की शिकायत पर पुलिस ने सात लोगों पर हत्या का केस दर्ज किया है। इसमें छाया के पिता सुरेश जाटव, ताऊ स्वरूपा जाटव, रूप सिंह जाटव ताऊ का बेटा, कदम सिंह जाटव चाचा, पवन जाटव भाई, जीतू जाटव ताऊ का बेटा एवं ओमकार जाटव ताऊ का बेटा शामिल हैं।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |