चंडीगढ़. केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आज हरियाणा में झज्जर जिला के गांव कुलाना में सम्राट पृथ्वीराज चौहान की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसके बाद BJP द्वारा आयोजित एक जनसभा में शिरकत करेंगे। इस मौके पर रक्षामंत्री के साथ CM मनोहर लाल और प्रदेश अध्यक्ष OP धनखड़ भी मौजूद रहेंगे। झज्जर जिला के अलावा आस-पास के जिलों की 36 बिरादरियों की सरदारी भी यहां हाजिर होंगी और इस ऐतिहासिक पल की साक्षी बनेगी। कुलाना चौक का नामकरण पृथ्वीराज चौहान के नाम से किया गया है। उनकी मूर्ति का यहां भव्य अनावरण सुबह 10 बजे होगा। महाराणा प्रताप की यह मूर्ति फाइबर मेटल से बनाई गई है। हाथ में धनुष बाण घोड़े पर सवार महाराणा प्रताप की इस मूर्ति को सुनहरा रंग दिया गया है। इस प्रतिमा की खास बात यह भी है कि इस ऊंचाई 16 फिट है और लागत 50 रुपए है।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.