Download App Now Register Now

जयपुर नगर निगम हैरिटेज उपचुनाव

जयपुर. जयपुर नगर निगम हैरिटेज के वार्ड 66 में होने वाले उपचुनाव के लिए आज आखिरी दिन 2 उम्मीदवारों ने नामांकन भरे। कांग्रेस से रोहित नावरिया, जबकि भाजपा में घनश्याम टेपण ने नामांकन पत्र भरे है। वार्ड 66 की ये सीट भाजपा पार्षद के निधन के बाद से खाली थी, जिस पर पिछले दिनों राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव करवाने का शेड्यूल जारी किया था। जयपुर नगर निगम हैरिटेज की स्थिति देखे तो इस वार्ड पर पहले भाजपा के महेश सोयल ने साल 2020 में जीत दर्ज की थी। लेकिन कुछ समय पहले उनकी ब्रेन हेमरेज से मौत होने के बाद ये वार्ड खाली हो गया था। इसके बाद यहां आयोग ने चुनाव करवाने की घोषणा की। कांग्रेस की तरफ से रोहित नावरिया को मैदान में उतारा है। इसके लिए आज किशनपोल से विधायक अमीन कागजी ने उन्हें सिंबल देकर नामांकन पत्र भरने के लिए भेजा। इधर भाजपा की तरफ से महेश सोयल पत्नी शकुंतला देवी सोयल का नाम लगभग तय हो गया था, लेकिन उनके अनुसूचित जाति के सर्टिफिकेट को लेकर संशय होने के चलते पार्टी ने उनकी जगह घनश्याम टेपण, सूरज घोड़ीवाल, सुरेश बिवाल के नाम पर चर्चा की, लेकिन अंत में नाम टेपण का ही फाइनल किया।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |