इंडोनेशिया के बाली में आज से G20 समिट शुरू हो गई है। फर्स्ट सेशन में G20 नेताओं के बीच फूड एंड एनर्जी सिक्योरिटी पर चर्चा हुई। इसमें PM मोदी ने कहा- कोरोना, यूक्रेन संकट ने दुनिया में तबाही मचाई है। UN जैसी संस्थाएं इन मुद्दों पर विफल रहीं हैं। यूक्रेन-रूस जंग को रोकने का रास्ता खोजना होगा। युद्ध से ग्लोबल सप्लाई चेन प्रभावित हुई है। फर्स्ट सेशन से पहले PM मोदी और बाइडेन की मुलाकात खुशनुमा नजर आई। बाइडेन ने मोदी के कंधे पर हाथ रखा था और मोदी उनका हाथ थामे रहे। मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति से बातचीत की और इसके बाद दोनों ठहाके लगाते हुए मीटिंग की ओर बढ़ गए। इसके बाद वहां फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों नजर आए, जो मोदी को देख नहीं पाए। इसके बाद मोदी ने मैक्रों को बुलाकर उनसे हाथ मिलाया। मोदी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज करीब 2:30 बजे मोदी इंडोनेशिया में रहने वाले भारतीय समुदाय के लोगों से मिलेंगे। 45 घंटे के दौरे में मोदी 20 कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इस दौरान वो 10 से ज्यादा नेताओं से मुलाकात करेंगे। माना जा रहा है कि मोदी की चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से भी मोदी की मुलाकात हो सकती है। दोनों देशों ने अब तक कुछ साफ नहीं किया है।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.