भोपाल. राष्ट्रपति बनने के बाद द्रौपदी मुर्मू पहली बार मध्यप्रदेश के दौरे पर हैं। मंगलवार को वे बिरसा मुंडा जयंती के अवसर पर शहडोल में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी। मुख्य कार्यक्रम लालपुर हवाई पट्टी पर होगा। कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पेसा एक्ट (पंचायत अनुसूचित क्षेत्रों पर विस्तार) लागू करेंगी। इसकी मदद से अनुसूचित क्षेत्रों की ग्राम सभाओं को अधिकार देकर आदिवासियों को पावरफुल किया जाएगा। पेसा एक्ट क्या है? आपको बता दे की कार्यक्रम स्थल पर 4.5 लाख वर्गफीट का विशाल टेंट बनाया गया है। कार्यक्रम में एक लाख से ज्यादा लोगों की पहुंचने की संभावना है। प्रदेश के अन्य जिलों से कार्यक्रम स्थल पहुंचने के लिए 2500 बसों की व्यवस्था की गई है। लोगों के लिए 8 बड़े डोम पंडाल भी बनाए गए हैं। कार्यक्रम को लाइव टेलिकास्ट किया जाएगा। इस दौरान 2500 जवान तैनात रहेंगे। इनमें बम स्क्वॉड, SPG और अन्य जिलों से आया हुआ पुलिस बल शामिल है। पार्किंग के लिए 10 स्थानों को सुरक्षित किया गया है।आपको बता दे की नेशनल हाईवे-43 शहडोल से अनूपपुर मार्ग पर भारी वाहनों का आवागमन सुबह 11:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक बंद रहेगा। वहीं, सवारी बसें और छोटे चार पहिया वाहनों का आवागमन राष्ट्रपति के आगमन से 30 मिनट पूर्व व प्रस्थान के 30 मिनट बाद तक के लिए बंद रहेगा। कार्यक्रम में राज्यपाल मंगू भाई पटेल, केंद्रीय मंत्री जनजाति कार्य मंत्रालय अर्जुन मुंडा, केंद्रीय राज्यमंत्री इस्पात एवं ग्रामीण विकास फग्गन सिंह कुलस्ते, मंत्री मीना सिंह मंडावे जनजाति कार्य एवं अनुसूचित जाति कल्याण, वन मंत्री कुंवर विजय शाह, बिसाहूलाल सिंह मंत्री खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, मंत्री प्रेमसिंह पटेल पशुपालन तथा सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन, शहडोल सांसद हिमाद्रि सिंह मौजूद रहेंगी।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.