भोपाल. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज भोपाल में हैं। वे महिला स्व-सहायता समूह के सम्मेलन में शामिल होने पहुंची हैं। यहां उन्होंने प्रदर्शनी देखी। मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत यह कार्यक्रम हो रहा है। इसमें प्रदेशभर से 15 हजार समूह की सदस्य महिलाएं आई हैं। राष्ट्रपति बनने के बाद द्रौपदी मुर्मू पहली बार मध्यप्रदेश के दौरे पर हैं। कार्यक्रम के दौरान राजभवन और इसके आसपास के इलाके में दोपहर 3 बजे तक किसी भी वाहन को आने नहीं दिया जाएगा। अनुमति प्राप्त भारी वाहन भी सम्मेलन स्थल की ओर आने वाले रास्तों पर नहीं आ-जा सकेंगे। यानी डीबी सिटी मॉल तिराहे से जेल मुख्यालय रोटरी, लिली टॉकीज चौराहे से पुलिस मुख्यालय और रोशनपुरा चौराहे से गांधी पार्क तिराहे की ओर ये वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। लालघाटी चौराहा से रेतघाट, पॉलिटेक्निक की ओर आम वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। इन वाहनों को लालघाटी से रॉयल मार्केट तिराहा, इमामी गेट, पीरगेट, मोती मस्जिद, बुधवारा, तलैया होते हुए नए भोपाल की ओर आना-जाना होगा। रेतघाट से लालघाटी की ओर भी आम वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। ये वाहन रेतघाट से सदर मंजिल, रॉयल मार्केट होकर लालघाटी की ओर जा सकेंगे।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.