Download App Now Register Now

जयपुर: कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव , पत्नी के चले जाने से तनाव में था

जयपुर. आपको बता दे की जयपुर में शुक्रवार सुबह एक युवक ने सुसाइड कर लिया। कमरे में उसका शव फंदे से लटका मिला। करधनी थाना पुलिस ने FSL टीम की मदद से सबूत जुटाए। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को हॉस्पिटल की मॉच्यूरी में रखवाया। पुलिस ने मृतक के पास किसी प्रकार का सुसाइड नोट मिलने की बात से इंकार किया है। SHO हीरालाल सैनी ने बताया कि मृतक जितेंद्र सिंह (40) निवारू रोड करधनी का रहने वाला था। वह परिवार के साथ यहां रहता है। मकान के ग्राउंड फ्लोर पर उसके दो भाई और वह फर्स्ट फ्लोर पर रहता है। वह नशे का आदी था। करीब एक महीने पहले उसकी पत्नी पीहर चली गई थी। जिसके चलते वह तनाव में चल रहा था। शुक्रवार सुबह उसने अपने कमरे में बेडसीट का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। सुबह करीब 7 बजे उसका भाई नरेंद्र उसे चाय के लिए बुलाने पहुंचा। कमरे में जाकर देखने पर जितेंद्र फंदे से लटका मिला। सुसाइड का पता चलने पर स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए। करधनी थाना पुलिस सूचना पर मौके पर पहुंची। पुलिस ने FSL टीम की मदद से मौके से सबूत जुटाए। मौका-मुआवने के बाद शव को फंदे से उतारा गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को हॉस्पिटल की मॉच्यूरी भिजवाया। पुलिस का कहना है कि मृतक के पास सुसाइड नोट नहीं मिला है। प्रथमदृष्टया जांच में सामने आया है कि पत्नी के पीहर जाने के बाद से वह तनाव में था। पुलिस सुसाइड के कारण का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |