Download App Now Register Now

शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला सोशल मीडिया पर हुए ट्रोल

जयपुर. शिक्षा विभाग की वजह से सुर्खियों में रहने वाले मंत्री बी डी कल्ला इस बार अपने विवादित बयान की वजह से चर्चा में है। 17 नवंबर को चूरू के सरदारशहर में कांग्रेसी प्रत्याशी अनिल शर्मा के समर्थन में जनसभा का आयोजन किया गया था। जिसमें मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला भी पहुंचे थे।  इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए कल्ला ने कहा कि 7 दिन पहले मेरी भंवरलाल शर्मा से बात हुई थी। जबकि भंवरलाल शर्मा के निधन को 1 महीने से ज्यादा का वक्त बीत गया है। जिसकी वजह से कल्ला को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है।  जनसभा को सम्भोधित करते हुए कल्ला ने कहा कि भाई अनिल बहुत मेहनती व्यक्ति है। अभी 7 दिन पहले भंवर लाल जी का मेरे पास फोन आया था। उन्होंने कहां हमारी कुछ स्कूले रह गई है, उन्हें महात्मा गांधी में बदलो। कुछ स्कूलों क्रमोन्नत करो। ऐसे में भाई अनिल उन सभी इच्छाओं को पूरा करने के लिए लगातार हम मंत्रियों और मुख्यमंत्री से संपर्क में रहते हैं।  राजस्थान के शिक्षा मंत्री बी डी कल्ला का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जहां कुछ यूजर्स शिक्षा मंत्री के पास 6G तकनीक आने का दावा कर रहे हैं। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि शिक्षा मंत्री के पास जादुई शक्ति है। जिससे वह मरे हुए इंसान से भी बात कर सकते है। जबकि कुछ लोग कह रहे है कि कल्ला जी की उम्र हो गई है। ऐसे में उन्हें अब राजनीति छोड़ देनी चाहिए। वहीं इस पूरे मामले पर शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला की ओर से कोई जवाब नहीं आया है। दरअसल, 9 अक्टूबर को जयपुर में सरदार शहर विधायक भंवरलाल शर्मा का निधन हो गया था। इसके बाद चुनाव आयोग ने सरदार शहर में उपचुनाव की घोषणा की थी। जिसमें कांग्रेस पार्टी ने भंवरलाल शर्मा के बेटे अनिल शर्मा, बीजेपी ने अशोक कुमार पिंचा, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ने लालचंद मुंड को चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं अब 5 दिसंबर को सरदार शहर सीट के उपचुनाव के लिए मतदान होगा। 

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |