Download App Now Register Now

जयपुर: करधनी थाना इलाके में पेट्रोल पम्प कर्मचारी की गला काटकर हत्या

जयपुर. आपको बता दे की करधनी थाना इलाके में एक पेट्रोल पंप पर काम करने वाले युवक की निर्मम हत्या की गई है। बदमाशों ने हत्या कर शव को पेट्रोल पंप के बाथरूम में ही बंद कर दिया था। वारदात के बाद बदमाश मौके से भाग छूटे हैं। वॉशरूम गए दूसरे पेट्रोल पंप कर्मचारी ने जब देखा कि कई समय से बाथरूम का गेट नहीं खुल रहा तो उसने अन्य साथियों को मौके पर बुलाकर बाथरूम का गेट खुलवाया। जिससे गेट तोड़कर अंदर देखा तो वहां पर साथी कर्मचारी की डेड बॉडी पड़ी थी। जिसके बाद पेट्रोल पंप स्टाफ ने करधनी थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी। जानकारी मिलने पर करधनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल की टीम को मौके पर बुलाया गया। मृतक के गले पर धारदार हथियार से काटने का निशान है। अत्यधिक खून बहने से युवक की मौत हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंप पर लगे सीसीटीवी फुटेज देखना शुरू कर दिया है। वहीं घटना के दौरान जिन लोगों का मूवमेंट पेट्रोल पंप के आसपास था उन लोगों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। आपको बता दे की करधनी थाना सीआई हीरालाल सैनी ने बताया कि मृतक की पहचान नागौर निवासी 42वर्षीय भवानी सिंह के रूप में हुई हैं। घटना की जानकारी पुलिस को करधनी फ्यूल सेंटर के मैनेजर रोहिताश गुर्जर ने पुलिस को दी थी।शव के पास से पुलिस को एक ब्लेड और चाकू मिला हैं। जिस में खून लगा हुआ मिला हैं। इस आधार पर पूरा मामले अभी संदिग्ध दिखाई दे रहा हैं। अभी मृतक के शव को कांवटिया में रखा गया हैं। जहां कल मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। 

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |