मुंबई. रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी ने शनिवार को जुड़वां बच्चों को जन्म दिया। ईशा रिलायंस रिटेल का बिजनेस संभालती हैं। उनकी शादी आनंद पीरामल से हुई है। ईशा और आनंद की बेटी का नाम आदिया और बेटे का नाम कृष्णा रखा गया है। अंबानी और पीरामल परिवार ने रविवार दोपहर को मीडिया स्टेटमेंट में इसकी जानकारी दी। आपको बता दे की ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की शादी चार साल पहले मुंबई में हुई थी। मुकेश अंबानी के परिवार में अब तीन छोटे बच्चे हो गए हैं। उनके बेटे-बहू आकाश और श्लोका को एक बेटा है, जिसका नाम पृथ्वी है। मुकेश और नीता अंबानी कई मौकों पर अपने पोते पृथ्वी के साथ देखे गए हैं। दरअसल ईशा अंबानी पहली बार 16 साल की उम्र में सुर्खियों में आईं थीं। तब वे दुनिया की सबसे कम उम्र की अरबपति उत्तराधिकारियों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर थीं। ईशा रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड के लिए डिजिटल, एडवर्टाइजमेंट, कम्यूनिकेशन और क्रिएटिव सहित सभी मार्केटिंग टीमों के लिए स्ट्रैटेजी डेवलपमेंट और उनका इम्प्लीमेंटशन देखती हैं।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.