Download App Now Register Now

OBC आरक्षण का मुद्दा बना अशोक गहलोत की 'अग्निपरीक्षा',अशोक गहलोत ने कहा कुछ लोग भ्रम फेला रहे

जयपुर. ओबीसी आरक्षण विसंगति को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जल्द कैबिनेट में फैसला करने की घोषणा की है। गहलोत ने पिछली बीजेपी सरकार के समय 2018 में जारी सर्कूलर को वापस लेने के संकेत दिए हैं। कल कैबिनेट की बैठक में ओबीसी आरक्षण पर फैसला होना तय माना जा रहा है। गहलोत ने ओबीसी मुद्दे पर नाम लिए बिना कांग्रेस नेता हरीश चौधरी को इशारों में निशाने पर लेते हुए कहा कि कुछ लोग भ्रम फैला रहे हैं। गहलोत ने कहा- ओबीसी नोजवानों की मांग भी वाजिब है। ओबीसी युवाओं की जो मांग है, पिछली सरकार से टेक्निकली गलती हुई है। हमने पूरा सर्वे करवाया है। पूरे देश 16 राज्यों और केंद्र के अंदर ओबीसी आरक्षण का जो फार्मूला है। वह फार्मूला राजस्थान में भी लागू होगा। हम चाहेंगे कैबिनेट में डिस्कस करें, फैसला करें, लेकिन अन्याय किसी रूप में नहीं होगा। गहलोत जयपुर में कांग्रेस वॉर रूम में मीडिया से बातचीत कर रहे थे। आपको बता दे की गहलोत ने कहा- ओबीसी आरक्षण को लेकर यह कुछ लोग भ्रम फैला रहे हैं, उन्हें भ्रम नहीं फैलाना चाहिए। उनकी मांग को हमने एग्जामिन करवाया है। उनकी मांग में दम भी है। हमने पूर्व सैनिक अफसरों से बातचीत की है, उन्हें हम विश्वास में ले रहे हैं, क्योंकि पूर्व सैनिकों को भी नुकसान नहीं होना चाहिए। उन्होंने देश के लिए सब कुछ न्योछावर किया है। अपनी जान की बाजी लगाकर सेना में गए हैं, उनके हित भी पूरी तरह देखे जाएंगे। दोनों पक्षों के साथ पूरा न्याय होगा। मैं तमाम पक्षों से अपील करूंगा कि वे किसी पक्ष में हो, मेरी मार्मिक अपील है कि ओबीसी नोजवानों, पूर्व सैनिकों के हित को देखते हुए मेरी माम्रिक अपील है कि यह जातिगत मुद्दा नहीं बन जाए। 

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |