सुशांत सिंह राजपूत की एक्स मैनेजर दिशा सालियान की मौत पर CBI ने बड़ा खुलासा किया है। जांच एजेंसी का दावा है कि दिशा की हत्या नहीं हुई थी। वे नशे की हालत में बैलेंस बिगड़ने से 14वीं मंजिल से गिर गईं थीं। उनकी हत्या के कोई सबूत नहीं मिले हैं। ये महज एक हादसा था। दिशा की मौत 8 जून 2020 की रात को बिल्डिंग की छत से गिरने से हुई थी। इस घटना के छह दिन बाद 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत ने भी आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद इन दोनों मौतों को लेकर काफी विवाद हुए और CBI जांच की मांग उठी थी। भाजपा नेता नीतेश राणे ने उस वक्त यह दावा किया था कि दिशा और सुशांत की मौत का कनेक्शन है। विवादों के बाद इसकी जांच CBI को सौंपी गई। करीब ढाई साल के बाद CBI अपनी रिपोर्ट पेश करने वाली है। दिशा उस समय कई सेलेब्स से बतौर मैनेजर जुड़ी हुई थीं। सुशांत की मौत के बाद नेपोटिज्म, बॉलीवुड में ड्रग्स और ऐसी ही बातों पर चर्चा शुरू हुई थी।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.