Download App Now Register Now

जयपुर से गायब हुई कांग्रेस नेता की बेटी गुजरात के अहमदाबाद में मिली

जयपुर से गायब हुई कांग्रेस नेता की बेटी गुजरात के अहमदाबाद में मिल गई। 4 दिन से पुलिस लड़की को ढूंढ रही थी। पूछताछ में लड़की ने चौंकाने वाली बात कही है। पुलिस युवती को जयपुर के लिए लेकर रवाना हो गई। दरअसल, 20 नवंबर की शाम को कांग्रेस नेता गोपाल केसावत की बेटी अभिलाषा केसावत (21) घर से गायब थी। वारदात के समय लड़की ने पिता को फोन भी किया था। कहा- 'कुछ लड़के पीछा कर रहे हैं। पापा, जल्दी आ जाओ।' इसके बाद केसावत ने सोमवार देर रात प्रताप नगर थाने में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ बेटी के किडनैपिंग का मामला दर्ज कराया था। सीएसटी और पुलिस टीमें​​​​ युवती की तलाश में जुट गई थी। रिपोर्ट में बताया था कि अभिलाषा स्कूटी से सब्जी लेने के लिए एनआरआई सर्किल तक गई थी। नहीं लौटी तो परिवार ने ढूंढना शुरू किया। जब कुछ पता नहीं लगा तो रात को थाने में मामला दर्ज कराया। इस बीच 21 नवंबर की सुबह स्कूटी एयरपोर्ट रोड पर लावारिस खड़ी हुई मिली थी। डीसीपी ईस्ट करण शर्मा ने बताया कि लड़की के लापता होने के बाद कई टीमों का गठन किया गया था। संदिग्ध लोगों से पूछताछ की गई। जहां से स्कूटी बरामद की थी, वहां के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया। इनपुट मिला कि लड़की गुजरात की तरफ है। लास्ट लोकेशन भी वहीं मिली। टीम को गुरुवार दोपहर 2 बजे अहमदाबाद में होने की जानकारी मिली। इस पर वहां पहले से मौजूद एक टीम को अलर्ट किया गया और लोकेशन पर रेड की गई। जहां युवती मिली।  इधर, जयपुर पुलिस की टीम अभिलाषा केसावत को लेकर रवाना हो चुकी है। देर रात उसे जयपुर लाया जाएगा। यहां जानकारी जुटाने के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया जाएगा। डीसीपी ने बताया कि लड़की अपनी इच्छा से घर छोड़कर गई थी। क्या कारण रहा इसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। बता दें अभिलाषा के लापता होने के बाद से उसके पिता गोपाल केसावत प्रदर्शन कर रहे थे। वारदात के अगले दिन गोपाल केसावत ने जयपुर कमिश्नरेट के सामने बैठकर प्रदर्शन किया था। पुलिस अधिकारियों के आश्वासन के बाद केसावत घर लौट गए थे। 23 नवंबर को लड़की नहीं मिलने पर गोपाल ने शहीद स्मारक पर जाकर फिर से धरना प्रदर्शन किया। केसावत आज पुलिस मुख्यालय में एडीजी क्राइम रवि प्रकाश से भी मिले और बच्ची को जल्द ढूंढने में मदद की मांग की थी। 

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |