मुंबई में MNS कार्यकर्ताओं की गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। यहां एक होटल में मराठी गाने नहीं बजाने को लेकर MNS कार्यकर्ता ने होटल के मैनेजर को थप्पड़ मार दिया। घटना बुधवार रात नवी मुंबई के वाशी इलाके की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई अभी तक नहीं की है। भाजपा ने कार्रवाई की मांग की है। आपको बता दे की घटना का वीडियो भी सामने आया है। इसमें MNS के कुछ कार्यकर्ता होटल द टेस्ट ऑफ पंजाब में एंटर होते हैं। एक महिला कार्यकर्ता मैनेजर से बोलती है कि रजिस्टर में वह मराठी गानों पर पार्टी की बुकिंग दिखाइए। होटल मैनेजर ने मना कर दिया। उनका कहना था कि वे सिर्फ उसी व्यक्ति को बुकिंग करने वाले को ही लिस्ट दिखाएंगे। MNS कार्यकर्ताओं में से एक ने कहा कि हम महाराष्ट्र में हैं और केवल मराठी गाने बजाए जाएंगे, लेकिन मैनेजर ने कहा कि यहां सिर्फ हिंदी, अंग्रेजी और पंजाबी गाने ही बजेंगे। इस पर दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हो जाती है। फिर MNS कार्यकर्ता मैनेजर को थप्पड़ मार देता है।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.