नई दिल्ली. श्रद्धा मर्डर केस में शुक्रवार को एक और मोड़ आ गया। हरियाणा के फरीदाबाद में सूटकेस में शव के टुकड़े मिले हैं। फरीदाबाद पुलिस की सूचना के बाद श्रद्धा मर्डर की जांच कर रही दिल्ली पुलिस वहां पहुंची है। यह बॉडी पार्ट्स श्रद्धा मर्डर से जुड़े हैं या नहीं, इसकी पहचान के लिए DNA टेस्ट भी कराया जा सकता है। आपको बता दे की पुलिस सूत्रों ने बताया कि फरीदाबाद में सूटकेस में जो शव के टुकड़े मिले हैं, उनका संबंध श्रद्धा मर्डर से संबंध हो सकता है। सूरजकुंड के जंगलों में यह बॉडी पार्ट्स मिले हैं, ऐसा लग रहा है कि यह शव के बॉडी पार्ट्स करीब एक महीने पुराने हैं। पोस्टमार्टम के बाद यह तय हो सकेगा कि शव महिला का है या फिर पुरुष का। कुछ सेम्पल अलग रखे गए हैं, क्योंकि श्रद्धा मर्डर की जांच में लगी दिल्ली पुलिस इनका डीएनए टेस्ट करवा सकती है। आफताब के पॉलीग्राफ टेस्ट का दूसरा फेज गुरुवार को हुआ। यह टेस्ट दिल्ली के रोहिणी इलाके की फोरेंसिक लैब में करीब 8 घंटे तक चला। इमसें आरोपी से 40 सवाल पूछे गए। इंडिया टुडे के मुताबिक, आफताब से सभी सवाल हिंदी में पूछे गए, लेकिन उसने जवाब इंग्लिश में दिया। PTI ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि सवाल पूछे जाने के दौरान आफताब छींक रहा था। इसीलिए कुछ रिकॉर्डिंग स्पष्ट नहीं हैं। FSL डॉयरेक्टर दीपा वर्मा ने कहा कि आरोपी का पॉलीग्राफ आज भी हो सकता है।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.