Download App Now Register Now

गुजरात विधानसभा चुनाव: बीजेपी ने जारी किया घोषणा पत्र,

गांधी नागर. भाजपा ने गुजरात चुनाव के लिए शनिवार को अपना घोषणा पत्र जारी किया। पार्टी ने कांग्रेस से दोगुनी नौकरियां देने का वादा किया है। भाजपा ने 5 साल में 20 लाख, जबकि कांग्रेस ने 10 लाख नौकरियां देने की बात कही है। इसके अलावा, भारतीय जनता पार्टी ने छात्राओं को मुफ्त में इलेक्ट्रिक स्कूटी देने का वादा भी किया गया है। आपको बता दे की  भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मेनिफेस्टो जारी किया। इस दौरान गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और गुजरात भाजपा के अध्यक्ष सीआर पाटिल भी मौजूद रहे। नड्डा ने कहा कि हमारा यह संकल्प पत्र महज एक डॉक्यूमेंट नहीं है। बीजेपी सरकार जो कहती है वो करती है। हम संविधान के अनुसार चलते हैं। गुजरात में AIIMS जैसे संस्थान बनाने का वादा भाजपा ने घोषणा पत्र में राज्य में 3 सिविल मेडिसिटी और दो AIIMS जैसे संस्थान बनाने कार वादा किया है। इसके अलावा दक्षिण गुजरात और सौराष्ट्र में दो सी फूड पार्क बनाए जाएंगे। भाजपा नेता ने कहा कि राज्य में 1000 अतिरिक्त मोबाइल पशु चिकित्सा इकाइयां स्थापित की जाएंगी। साथ ही असामाजिक तत्वों से वसूली के लिए कानून लाएंगे। वरिष्ठ महिला नागरिकों को मुफ्त बस यात्रा की सुविधा मिलेगी। केशवरम काशीराम शास्त्री उच्च शिक्षा परिवर्तन निधि शुरू की जाएगी। इसके लिए 1,000 करोड़ के बजट आवंटित होगा। नड्डा ने कहा कि 2036 में ओलंपिक खेलों की मेजबानी करने के उद्देश्य से गुजरात ओलंपिक मिशन शुरू करेंगे, विश्व स्तरीय खेल बुनियादी ढांचा तैयार करेंगे। कांग्रेस ने गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इनमें 46 कैंडिडेट्स के नाम शामिल हैं। लिस्ट में 3 महिला और 4 मुस्लिम नाम भी हैं। दूसरी लिस्ट में लिंबडी से कल्पना करमसिभाई मकवाना, डेडियापाड़ा-ST से जर्माबेन सुखलाल वसावा और करंज से भारती प्रकाश पटेल शामिल हैं। 

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |