मुंबई. दिग्गज एक्टर विक्रम गोखले का 77 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने पुणे के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में अंतिम सांस ली। वो पिछले 18 दिनों से हॉस्पिटलाइज थे। उनकी हालत बुधवार से ही नाजुक बनी हुई थी और वह वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे। इस दौरान उनकी मौत की अफवाह भी उड़ी, जिसका परिवार ने खंडन किया था। शुक्रवार को उनकी हालत में कुछ सुधार भी हुआ था लेकिन मल्टी ऑर्गन फेलियर की वजह से शनिवार दोपहर को उनका निधन हो गया। उनका पार्थिव शरीर पुणे के बाल गंधर्व रंगमंदिर में रखा जाएगा और अंतिम संस्कार आज शाम को वैकुंठ श्मशान भूमि में होगा। आपको बता दे की विक्रम गोखले मराठी थिएटर, हिंदी सिनेमा और टेलीविजन में काफी एक्टिव थे। वो फिल्म एक्टर चंद्रकांत गोखले के बेटे थे। विक्रम गोखले की दादी कमलाबाई गोखले इंडियन सिनेमा की पहली फीमेल चाइल्ट आर्टिस्ट थीं। विक्रम गोखले ने दोस्त अमिताभ बच्चन के बारे में इंटरव्यू में एक बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि अमिताभ बच्चन इंडिया सिनेमा एक बेहतरीन एक्टर हैं। मेरे पास शब्दों की कमी हो जाती है, जब मैं उनकी तारीफ करता हूं। हम दोनों एक दूसरे को 55 साल से जानते हैं और मैं ये कह सकता हूं कि वो एक जेंटलमैन हैं। मेरा मानना है कि लोगों ने अमिताभ बच्चन की सक्सेस देखा है लेकिन मैंने उनका स्ट्रगल देखा है। अगर लोग ये जानना चाहते है कि एक्टिंग क्या है, तो उन्हें अमिताभ बच्चन की फिल्में देखनी चाहिए।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.