Download App Now Register Now

इंदौर में होगी आज राहुल गांधी की नुक्कड़ सभा, महू से निकली भारत जोड़ो यात्रा

इंदौर. मध्यप्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा का आज रविवार यानी 27 नवंबर को पांचवां दिन है। यात्रा सुबह 6 बजे महू से रवाना हुई। करीब 8 बजे राहुल ने राऊ में मामाजी के ढाबे पर रुककर टी ब्रेक लिया। यात्रा यहां करीब आधे घंटे रुकी रही। सुबह करीब 9.45 बजे यात्रा राऊ-इंदौर के बीच अपने पहले पड़ाव पर पहुंची। अब यहां कुछ घंटे आराम के बाद यात्रा दोपहर 3,30 बजे फिर शुरू होगी और राजबाड़ा तक जाएगी। यात्रा इंदौर पहुंचने पर यात्रा राजेंद्र नगर पुलिस थाने के सामने से होते हुए चाणक्य पुरी चौराहा, केसरबाग ब्रिज, चोइथराम मंडी चौराहा, माणिकबाग रोड, कलेक्टर चौराहा, हरसिद्धि मंदिर के पास से गांधी भवन होते हुए राजबाड़ा पहुंचेगी। नुक्कड़ सभा के बाद यात्रा चिमनबाग मैदान पहुंचेगी। यहां रात्रि विश्राम होगा। राऊ जाते वक्त रास्ते में अलीराजपुर से आई आदिवासियों की नृत्य टोली भी यात्रा में शामिल हुई। टोली में बड़ी संख्या में महिला और पुरुष आदिवासी गीतों पर नृत्य करते हुए यात्रा में चल रहे थे। इंदौर में यात्रा के स्वागत के लिए शहर व जिला कांग्रेस कमेटी ने तैयारी पूरी कर ली है। यात्रा मार्ग को बैनर, होर्डिंग और झंडों से पाट दिया गया है। स्वागत के लिए कई जगह मंच बनाए गए हैं। इधर, चिमनबाग मैदान पर भी विशाल मंच बनाया गया है। इस मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति के बाद राहुल गांधी जनता को संबोधित करेंगे। आपको बता दे की मध्यप्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा के तीसरे दिन राहुल गांधी ओंकारेश्वर पहुंचे। यहां वह नर्मदा आरती में शामिल हुए। राहुल गांधी के साथ उनकी बहन प्रियंका गांधी ने नर्मदा आरती की। राहुल गांधी ने मां नर्मदा को चुनरी भी चढ़ाई। दोनों भाई-बहन ने ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन भी किए। वे करीब 5 मिनट तक मंदिर में रहे। 

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |