उत्तर प्रदेश. गुजरात ATS ने शनिवार देर रात उत्तर प्रदेश के बदायूं से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। बदायूं के आदर्श नगर में रहने वाले इस अमन सक्सेना ने प्रधानमंत्री कार्यालय यानी PMO को ई-मेल भेजकर प्रधानमंत्री को जान से मारने की धमकी दी थी। पूछताछ में आरोपी ने बताया है कि PMO को ई-मेल भेजने में गुजरात की एक लड़की और दिल्ली का एक लड़का भी शामिल है। गुजरात ATS ने शनिवार देर रात उसे पकड़कर सिविल लाइंस थाने लाई थी, जहां उससे करीब एक घंटे तक पूछताछ की गई। थाने पर मीडिया को जुटते देखकर ATS ने उसे बदायूं SSP के घर पर शिफ्ट कर दिया। जहां उससे आगे की पूछताछ की गई। फिर ATS अपने साथ लेकर चली गई। आरोपी बरेली के राजर्षि इंजीनियरिंग कॉलेज से GTI की पढ़ाई की है। इसके बाद मुंबई से IIT किया है। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि उन्होंने अमन को कई साल से नहीं देखा। वह कब आता और कब जाता, यह किसी को नहीं पता है। बदायूं में सिविल लाइंस थाने के इंस्पेक्टर सहंसरवीर सिंह ने बताया कि गुजरात ATS ने आरोपी को एक ई-मेल की जांच के संबंध में पकड़ा है। उसे सर्विलांस पर लिया गया था और उसकी लोकेशन ट्रेस होते ही ATS टीम पहुंच गई थी। ATS टीम के एक मेंबर से जब ई-मेल भेजने के मकसद के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने जांच का हवाला देकर कोई जानकारी देने से इनकार कर दिया। पिता ने बताया कि वह मूल रूप से दातागंज तहसील के कांसपुर रोड मोहल्ला के रहने वाले हैं और तकरीबन 35 साल पहले बदायूं के आदर्श नगर आकर बस गए थे। बेटा GTI करने के बाद मुंबई से IIT किया। कई साल से वह दिल्ली में रह रहा है। वहां एक युवती के चक्कर में वह फंस गया है और यहां केवल पैसे मांगने आता है। 2 दिन पहले भी रुपए मांगने आया था लेकिन रुपए नहीं दिए। जबकि कल रात उसे पुलिस समेत ATS घर से उठाकर ले गई।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.