Download App Now Register Now

मुंबई मे लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान कोरियाई महिला से छेड़छाड़, आरोपी अरेस्ट

मुंबई. के खार इलाके में बुधवार रात एक कोरियाई महिला से छेड़छाड़ की गई। घटना रात 8 बजे की है। दक्षिण कोरिया की महिला लाइव स्ट्रीमिंग कर रही थी। तभी वहां दो लड़के आए और टूटी-फूटी अंग्रेजी में उसे छेड़ने लगे। एक ने हाथ पकड़कर उसे गाड़ी पर बिठाने की कोशिश की। जब महिला ने इनकार किया तो उसे जबरन चूमने की कोशिश की। सोशल मीडिया पर यह वीडियो सामने आते ही मुंबई पुलिस ने छेड़छाड़ करने वाले लड़कों को अरेस्ट कर लिया है। इनके नाम मुबीन चंद मोहम्मद शेख और मोहम्मद नकीब सदरियालम अंसारी हैं।आपको बता दे की मुंबई पुलिस ने कहा कि उन्हें कोई शिकायत नहीं मिली है। जब इस घटना का वीडियो देखा तो खुद ही एक्शन लिया। वीडियो में दिख रहा है कि एक लड़का उसके काफी करीब आ जाता है। महिला के विरोध करने पर भी उसका हाथ पकड़कर खींचने की कोशिश करता है। जैसे ही वह उस जगह से दूर जाने लगती है, वह आदमी फिर से एक दोस्त के साथ बाइक पर आकर उसे लिफ्ट देने की पेशकश करता है, लेकिन महिला फिर मना कर देती है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए खार पुलिस ने IPC की धारा 354 के तहत FIR दर्ज की और दोनों को गिरफ्तार किया है। आरोपी मुबीन 19 साल का है, नकीब 20 साल का है। 

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल संरक्षण के लिए किसान संघ की पहल:जयपुर की 20 बांधों को ईआरसीपी से जोड़ने की मांग, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन | जयपुर में स्लीपर बस से शराब तस्करी का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार | 'मोदी के वादे के बावजूद कांग्रेस की योजना बंद की': गहलोत बोले - फ्री स्मार्टफोन योजना जारी रहती तो जीडीपी बढ़ती | Rajasthan Politics: मंत्री जवाहर सिंह बेढम का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले - "टीकाराम जूली की पार्टी में नहीं चलती" | राजस्थान पुलिस SI पेपर लीक मामला: बड़ी कार्रवाई, RPSC सदस्य के बेटे-बेटी समेत 24 SI बर्खास्त | राजस्थान: CM भजनलाल को धमकी देने के मामले में मुख्य आरोपी समेत चार गिरफ्तार, जेल में मोबाइल पहुंचने की जांच जारी | शिरोही में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार की टक्कर से ऑटो सवार 11 लोग घायल | 5 साल का बच्चा 150 फीट गहरे बोरवेल में गिरा, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी | राजस्थान की राजनीती ( हिंदी समाचार - पत्र ) | वेलेंटाइन डे पर घर से भागे प्रेमी युगल ने खाया जहर, युवक की मौत, किशोरी अस्पताल में भर्ती |