Download App Now Register Now

बहादुरगढ़ में गत्ता फैक्ट्री में आग

बहादुरगढ़. हरियाणा के बहादुरगढ़ स्थित आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक गत्ता फैक्ट्री में शुक्रवार को आग लग गई। आग से कंपनी में रखा लाखों रुपए का माल जलकर राख हो गया। आगजनी में कई मशीनें भी नष्ट हुई हैं। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली निवासी सचिन की बहादुरगढ़ स्थित एमआईई के प्लाट नंबर-1534 में बीएस क्राफ्ट नाम से कंपनी है। इस कंपनी में गत्ता रोल तैयार किया जाता है। शुक्रवार की सुबह अचानक फैक्ट्री परिसर में आग लग गई। ज्वलनशील पदार्थ होने के चलते आग तेजी से फैलती चली गई। गार्ड ने आग लगी देखी तो दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची। बहादुरगढ़ की 5 गाड़ियों के सहारे दमकल कर्मियों ने मोर्चा संभाला। एक गाड़ी रोहतक से भी बुलाई गई। कुछ घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने से काफी माल जलकर राख हो गया।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |