Download App Now Register Now

हिजाब विवाद: कर्नाटक सरकार ने ठुकराया मुस्लिम स्कूल खोलने का प्रस्ताव

कर्नाटक में हिजाब विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। अब हिजाब पहनकर क्लास लगाने की अनुमति वाले अलग से स्कूल खोलने को लेकर नया मामला सामने आया है। इस मामले में घिरने के बाद सरकार अब बचते हुए नजर आ रही है। लिहाजा, राज्य सरकार ने विभिन्न जिलों में मुस्लिम लड़कियों के लिए 10 स्कूल खोलने के कर्नाटक वक्फ बोर्ड के प्रस्ताव को भी ठुकरा दिया है। राज्य की वक्फ और धार्मिक मामलों की मंत्री शशिकला जोले ने मामले से यह कहते हुए किनारा कर लिया कि उन्हें इस प्रस्ताव की कोई जानकारी नहीं है। मुख्यमंत्री बासवराज बोम्मई ने कहा कि सरकार के सामने प्रस्ताव नहीं रखा गया था और वो इस तरह के प्रस्ताव के पक्ष में नहीं हैं। दरअसल, कर्नाटक के तटीय जिले उडुपी में हिजाब विवाद के बाद से मुस्लिम लड़कियों के लिए अलग स्कूल खोलने की तैयारियां चल रही थीं, जहां स्कूल प्रशासन लड़कियों को हिजाब पहनकर स्कूल आने की इजाजत दे। विगत दिनों स्कूल प्रशासन के ड्रेस कोड से संबंधित मामले में सुप्रीम कोर्ट ने दखल देने से भी इनकार कर दिया था। इसके बाद कई मुस्लिम संगठनों ने लड़कियों के लिए अलग स्कूल शुरू करने की मांग करना शुरू कर दिया था। वक्फ बोर्ड ने तो मामले को गंभीरता से लेते हुए मुस्लिम लड़कियों के लिए अलग से स्कूल बनाने का प्रस्ताव तैयार कर दिया था। वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष मुहम्मद शफी सादी ने मैंगलुरू, कोगाडू, चिकमंगलूर, विजयपुरा, बेलागावी, उडुपी, शिवामोगा, रायचूर, कोप्पल और कलबुर्गी में स्कूल खोलने की तैयारी कर ली थी। उन्हेंने कहा कि उनके पास स्कूल खोलने के लिए कई संस्थानों के प्रस्ताव आए थे। जिनमें गैर मुस्लिम लड़कियां भी पढ़ सकती हैं। सादी के इस बयान का स्थानीय हिंदू संगठनो ने विरोध किया है।  

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |