Download App Now Register Now

भारतीय नौसेना ने अग्निवीर योजना के तहत 341 महिला सैनिकों को किया शामिल

दिल्ली. नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने शनिवार को बताया कि हमने नौसेना में पहली बार महिलाओं को शामिल किया है। अग्निवीर योजना के तहत 341 महिलाओं की नौसेना में भर्ती हुई है। अगले साल से नौसेना में महिला अधिकारियों को भी शामिल किया जाएगा। अब तक नौसेना में कुल 3 हजार अग्निवीरों को शामिल किया गया है। इस तरह अग्निवीरों का पहला बैच तैयार हो गया है। नौसेना दिवस से एक दिन पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस कर नौसेना चीफ ने यह बाते कहीं। उन्होंने बताया कि अब नौसेना की सभी ब्रांच सभी के लिए खुली रहेंगी। इसके अलावा हम 2023 में सभी शाखाओं में महिला अधिकारियों को शामिल करने पर विचार कर रहे हैं, न कि केवल 7-8 शाखाओं में, जो आज तक सीमित हैं। आपको बता दे की नौसेना चीफ ने सरकार को आश्वासन दिया है कि वह 2047 तक 'आत्मनिर्भर' हो जाएगी। उन्होंने कहा कि हम हिंद महासागर क्षेत्र में चीन की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं। बीते एक साल में भारत-चीन के बीच बढ़े तनाव के चलते समुद्री सुरक्षा की अहमियत पर काफी महत्वपूर्ण हो गई है। उन्होंने बताया कि चीन पर नजर रखने के लिए भारत अमेरिका से प्रिडेटर ड्रोन खरीदने की तैयारी कर रहा है। 3 बिलियन अमेरिकी डॉलर खर्च कर भारत 30 MQ-9B प्रिडेटर ड्रोन खरीदेगा। बता दें कि इन्ही ड्रोन के जरिए हेलफायर मिसाइल को लॉन्च किया गया था। वहीं, अलकायदा के आतंकी अल-जवाहिरी को भी इसी ड्रोन के जरिए मारा गया था। 

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |