Download App Now Register Now

पश्चिम बंगाल: मिदनापुर में TMC नेता के घर बम धमाका, 2 कार्यकर्ताओं की मौत

पश्चिम बंगाल के पूर्बा मेदिनीपुर जिले के भूपतिनगर इलाके में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के बूथ प्रेसिडेंट राजकुमार मन्ना के घर पर ब्लास्ट हुआ। शुक्रवार रात हुए इस ब्लास्ट में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा भूपतिनगर में जहां हुआ, वहां से 1.5 किमी दूर कोन्टाई नगर में TMC के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी शनिवार को लोगों को संबोधित करने वाले हैं। बम का धमाका इतना भीषण था कि खपरैल की छत वाला मिट्‌टी का घर तहस-नहस हो गया। जानकारी के अनुसार मरने वालों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है, हालांकि ऐसा माना जा रहा है कि मरने वाले सभी लोग TMC कार्यकर्ता थे। ब्लास्ट किस वजह से हुआ यह भी पुलिस अब तक पता नहीं लगा पाई है। पुलिस इस संभावना की भी जांच कर रही है कि किसी ने घर पर बम फेंका हो। यह भी आशंका जताई जा रही है कि घर में ही रखे क्रूड बम के फटने के चलते यह ब्लास्ट हुआ है।  BJP के राष्ट्रीय वाइस प्रेसिडेंट दिलीप घोष ने इस ब्लास्ट के लिए TMC को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा है कि जहां कहीं भी ब्लास्ट होता है, वहां TMC नेता शामिल होते हैं। सभी असमाजिक तत्वों ने इस पार्टी में जगह हासिल कर ली है, ताकि वे सत्ता में बने रहें। यह कोई हैरानी वाली बात नहीं है। वहीं, बंगाल BJP प्रेसिडेंट सुकांता मजूमदार ने इस ब्लास्ट को लेकर कहा कि TMC नेता अपने घर पर ही क्रूड बम बना रहे थे इसी दौरान यह धमाका हो गया। हादसे में उनकी खुद की भी मौत हो गई। पंचायत चुनाव से पहले TMC डर का माहौल बनाने की कोशिश कर रही है। मजूमदार ने गृह मंत्री अमित शाह से मांग की है कि मामले की जांच कराई जाए। 

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |