Download App Now Register Now

जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू

पटना. जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। ललन सिंह का इस पद पर बने रहना तय माना जा रहा। शनिवार को ललन सिंह ने जेडीयू चुनाव अधिकारी अनिल हेगड़े के समक्ष अपना नामांकन दाखिल किया। हालांकि इस दौरान वे खुद उपस्थित नहीं रहे। उनके प्रतिनिधि के रूप में मंत्री संजय झा समेत जेडीयू के अन्य बड़े नेता मौजूद रहे। सीएम नीतीश कुमार खुद ललन सिंह के प्रस्तावक बने हैं। जेडीयू के चुनाव पदाधिकारी अनिल हेगड़े ने बताया कि इसमें लगभग 186 वोटर्स हिस्सा लेंगे। इसमें पार्टी के सांसद के साथ राष्ट्रीय परिषद के सदस्य शामिल होंगे। इसमें विभिन्न जिलों के अध्यक्ष भी शामिल होंगे। हेगड़े ने कहा कि नामांकन की अंतिम तिथि 4 दिसम्बर है। उसी दिन शाम 3 बजे के बाद स्क्रूटनी होगी। वहीं नाम वापसी की अंतिम तिथि 5 दिसम्बर है। अगर एक ही नामांकन आया तो ललन सिंह का बिना किसी चुनाव के दोबारा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना तय हो जाएगा। अगर एक से कैंडिडेट नामांकन कराते हैं तब 7 दिसंबर को वोटिंग होगी। बिहार के वरिष्ठ पत्रकार अरुण कुमार कहते हैं कि ललन सिंह को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाकर नीतीश कुमार नाराज भूमिहार वोटर्स को साधने की कोशिश की है। ललन सिंह हमेशा से जेडीयू में भूमिहार चेहरा रहे हैं।इस चेहरे को आगे करने के साथ नीतीश कुमार ने अपने ऊपर 'लव-कुश' को लगातार बढ़ावा देने के अपने आरोप को भी खत्म कर लेंगे। एक तरफ जहां उन्होंने ललन सिंह को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया है तो दूसरी तरफ उमेश कुशवाहा को उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष की कमान दी है। 

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |