Download App Now Register Now

राजस्थान: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने IAS जितेंद्र सोनी को दिया अवॉर्ड

जयपुर. साल 2022 अब खत्म होने को है। यह साल राजस्थान के आईएएस कैडर के लिए बड़ा भाग्यशाली साबित हुआ है। इस साल की शुरुआत में इस कैडर के एक आईएएस अफसर को पद्म पुरस्कार मिला था। अब पिछले 15 दिनों में 3 आईएएस अफसरों को राष्ट्रीय स्तर पर अवॉर्ड मिले हैं। 1 आईएएस अफसर को तो इस साल 2 नेशनल अवॉर्ड मिले हैं। इस साल राजस्थान कैडर के कुल 7 आईएएस अफसरों को राष्ट्रीय स्तर पर अवॉर्ड मिले हैं। यह पूरे देश में उत्तर प्रदेश, बिहार और महाराष्ट्र राज्य के बाद सबसे ज्यादा है। यह राजस्थान के आईएएस अफसरों के लिए ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात है। शिक्षा विभाग को 15 दिन पहले मिले अवॉर्ड को तो मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने अपनी वेबसाइट पर साझा भी किया है। राजस्थान कैडर में अक्सर अपने नवाचारों के लिए चर्चित रहने वाले आईएएस अफसर डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी को शनिवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर पर अवॉर्ड दिया। सोनी अभी अलवर के कलेक्टर हैं और उनको यह अवॉर्ड जिले में दिव्यांगों के लिए बेहतरीन काम करने के लिए दिया गया है। सोनी से पहले साल 2022 में राजस्थान के 6 और आईएएस अफसरों को भी राष्ट्रीय स्तर पर अवॉर्ड मिल चुके हैं। राजस्थान कैडर में इस समय करीब 248 आईएएस अफसर हैं, जिनमें से करीब 10 अफसर तो ऐसे हैं, जिनको राष्ट्रपति या प्रधानमंत्री के हाथों अवॉर्ड मिल चुके हैं। आईएएस कैडर के बीच यह सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक गिनी जाती है, जब उनको प्रधानमंत्री या राष्ट्रपति के हाथों अवॉर्ड मिले। वर्तमान में सीएम अशोक गहलोत के कार्यालय (सीएमओ) में शासन सचिव के पद पर तैनात आईएएस गौरव गोयल को 2016 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों अवॉर्ड मिला था। यह अवॉर्ड स्क्रॉल ऑफ ऑनर नाम से दिया गया था। नोटबंदी के दौरान कैशलेस भुगतान को प्रमोट करने के लिए उनको यह अवॉर्ड दिया गया था। 

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |