Download App Now Register Now

MCD Election: चुनाव के लिए वोटिंग खत्म, शाम 4 बजे तक 45% वोटिंग

दिल्ली. नगर निगम  के सभी 250 वार्डों के लिए रविवार को शाम 5.30 बजे तक वोटिंग हुई। शाम 4 बजे तक 45% वोट डाले गए थे। भाजपा और आप के बीच कड़ा मुकाबला है। एक तरफ BJP आम आदमी पार्टी को शराब और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर घेरे हुए है, दूसरी ओर AAP का कहना है कि दिल्ली में गंदगी के लिए भाजपा जिम्मेदार है। इधर, भाजपा और आप वोटर लिस्ट में धांधली का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग के पास पहुंची हैं। चुनाव के नतीजे 7 दिसंबर को आएंगे।  BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने बताया कि दिल्ली BJP ने चुनाव आयोग से AAP की शिकायत की है। उन्होंने ट्वीट किया- आप के दुर्गेश पाठक और विजेंद्र गर्ग ने कल रात एमसीसी और चुनावी गाइडलाइंस का उल्लंघन किया। हार के डर से आप अवैध नगदी, शराब बांटते और अवैध प्रचार करते हुए पकड़ी गई। इसके वीडियो सामने आए हैं। इस पर सख्त कार्रवाई के लिए चुनाव आयोग से संपर्क किया है। हालांकि दुर्गेश पाठक ने कहा- BJP वाले सोनिया गांधी कैंप में पैसे, दारू और कपड़े बांट रहे थे। स्थानीय निवासियों ने हमें बुलाया तो भाजपा वाले गुंडागर्दी पर उतर आए। भाजपा बुरी तरह से चुनाव हार रही है।  MCD और दिल्ली सरकार दोनों शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हैं। MCD को प्राइमरी स्कूलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि दिल्ली सरकार को हायर सेकेंडरी स्कूलों के साथ-साथ कॉलेजों की भी देखभाल करनी होती है। MCD 60 फीट से छोटी सड़कों की सफाई और रखरखाव के लिए जिम्मेदार है। दूसरी ओर, दिल्ली सरकार को 60 फीट से अधिक चौड़ी सड़कों की देखरेख करनी होती है। MCD टोल, प्रॉपर्टी और प्रोफेशनल टैक्स के साथ-साथ विज्ञापनों से रेवेन्यू कलेक्ट करती है, जबकि दिल्ली सरकार वैल्यू एडेड टैक्स, सर्विस टैक्स और एक्साइज ड्यूटी इकट्ठा करती है। इसी से शहर का बजट तैयार होता है।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |