Download App Now Register Now

प्रदेश सरकार हिंदुत्व को करना चाहती है खत्म- सुखविंर सिंह जौनपुरिया

सांसद सुखवीर सिंह जौनपुरिया प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह के हिंडौन के दौरे के दौरान दौसा के पास भांडारेज के एक्सप्रेस टोल के पास उनका स्वागत के दौरान मिडिया से रूबरू हुए और प्रदेश की गहलोत सरकार को जमकर घेरा। टोंक सवाई माधोपुर सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया ने गहलोत सरकार पर हमते कहा गहलोत सरकार हिंदुत्व को खत्म करना चाहती है भीलवाड़ा में एक छात्र के द्वारा तिलक लगाकर स्कूल पर जाने पर उसके साथ मारपीट की जाती है तिलक लगाकर आने पर उसे पाबंदी लगाई जाती है यह सरकार की नाकामी साबित होती है। प्रदेश की गहलोत सरकार घोषणाओं में बिजी है और दूसरी और कोई ध्यान नहीं है सरकारी मशीनरी को लगाकर सरकार अपने प्रचार प्रचार में लगी हुई है।  गहलोत सरकार के महगाई राहत कैम्प सारे फेल हो चुके हैं।  हिंडौन की घटना को प्रदेश ने शर्मसार किया है प्रदेश में लगातार महिलाओं पर अत्याचार बढ़ रहे हैं। इस और सरकार का बिल्कुल भी ध्यान नहीं है। प्रदेश के मंत्री और विधायक बजरी में लिप्त हैं सरकार के मंत्री और विधायक जनता को लूटने का काम कर रहे हैं। उन्होंने ईआरसीपी के बारे में कहा कि गहलोत  ईआरसीपी के लिए पूरा पैसा का भार केंद्र सरकार पर डालना चाहती है। जबकि योजनाएं 60 - 40  का रेशा होता है अगर राज सरकार इसे पर मंजूरी दे दे तो कल ही ईआरसीपी को  राष्ट्रीय परियोजना घोषित करवा देंगे प्रदेश सरकार ने जल जीवन मिशन में जमकर घोटाला किया है और केंद्र  की सरकार की योजनाओं को धीमी गति से काम किया जा रहा है जिससे लोगों को पानी के लिए तरसना पड़ रहा है।  प्रदेश सरकार ने धार्मिक भावनाओं को आघात करते हुए शोभायात्रा में डीजे बंद करवा दिए हैं लोगों का मंदिर जाना तक बंद करवा दिया है यह सरकार हिंदू विरोधी है इसे आने वाले चुनाव में उखाड़ कर फेंकना है। इस अवसर पर भाजपा की प्रदेश मंत्री नीलम गुर्जर, भाजपा जिला अध्यक्ष पीडी शर्मा, मीडिया प्रभारी दीपक जोशी ,महामंत्री राजकुमार जयसवाल, मोहन टोरडा  सहित भाजपा के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
कर्जदारों से परेशान होकर सुसाइड किया:मृतक के पास मिले सुसाइड नोट में तीन जनों के नाम, जिनसे कर्ज ले रखा था | 16 महीने में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ:सीकर में सीएम बोले- 69 हजार युवाओं को नियुक्ति-पत्र दिए, सरकार की उपलब्धियां गिनाईं | मंडावा-मुकुंदगढ़ दौरे में मुख्यमंत्री ने की जनसभाएं, ढिगाल टोल प्लाजा पर हुआ भव्य स्वागत, जिलेभर में 11 कार्यक्रमों में की शिरकत | अखिलेश यादव का सामाजिक न्याय पर फोकस: आगरा से 2027 की चुनावी रणनीति का आगाज़ | अमेरिकी उपराष्ट्रपति की सुरक्षा में लगेंगे 7-IPS समेत 2400 जवान:जयपुर के हॉस्पिटल में हर ब्लड ग्रुप के 5 यूनिट रिजर्व, मिलने वालों का कोरोना टेस्ट होगा | Rajasthan: "आपसे दोबारा कैसे बात होगी बाबा", क‍िरोड़ी लाल मीणा ने मह‍िला के हाथ पर ल‍िख द‍िया अपना मोबाइल नंबर | Rajasthan: पत्नी की डेड बॉडी को कंधे पर डालकर अस्पताल में घूमता रहा शख्स, पोछा लगाते समय लगा था करंट | Rajasthan: जोधपुर में 7 दिन बाद पाइपलाइन लीकेज हुआ बंद, अब सेना के जवान निकालेंगे खेतों में बहा लाखों लीटर पानी | सोनिया, राहुल और लालू ज़मानत पर बाहर हैं, इनका राजनीतिक शुद्धीकरण करना ज़रूरी है- मदन राठौड़ | Alwar News: झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से प्रेग्नेंट महिला का हुआ गर्भपात,शिकायत करने पर पति को लाठियों से पीटा |