Download App Now Register Now

जातिगत वोट बैंकों को साधने में जुटे BJP के नेता, जाट और आदिवासियों को साध रही पूर्व सीएम वसुंधरा

जयपुर (संदीप अग्रवाल): राजस्थान में करीब छह महीने बाद होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा ने वोट बैंक मजबूत करना शुरू कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह के दौरे के बाद अब प्रदेश के नेता अलग-अलग क्षेत्रों में यात्रा कर जातिगत वोट बैंक को पक्का करने में जुटे हैं।

वोट बैंक जुटाने में लगे पार्टी के नेता
वोट बैंक जुटाने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे जाट और आदिवासी वोट बैंक को साधने में जुटी हैं। वहीं, प्रदेशाध्यक्ष सी.पी.जोशी प्रदेश के अलग-अलग जिलों का दौरा कर पार्टी के पुराने कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने कर रहे हैं। इसके साथ ही, वह आम मतदाओं के बीच जाकर राज्य की अशोक गहलोत सरकार की विफलताएं बता रहे हैं।विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता राजेंद्र राठौड़ राजपूत मतदाताओं की पार्टी से पकड़ मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं। इसके अलावा, कानून-व्यवस्था और बेरोजगारी के मुद्दे पर गहलोत सरकार के खिलाफ माहौल बनाने में जुटे हैं।

राज्य चुनाव अभियान हुआ तेज
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस ) के निकट माने जाने वाले पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरूण चतुर्वेदी, संगठन महामंत्री चंद्रशेखर सहित अन्य नेता हिंदुत्व के मुददे पर फोकस कर रहे हैं। केंद्रीय नेतृत्व से मिले निर्देश के बाद प्रदेश के नेताओं ने चुनाव अभियान तेज कर दिया है। ये नेता वोट बैंक को मजबूत करने के साथ ही कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने पर विशेष ध्यान दे रहे हैं।

वसुंधरा को मिल सकती है महत्वपूर्ण भूमिका
वसुंधरा हाल ही में दो दिन तक जोधपुर व नागौर जैसे जाट बहुल जिलों के दौरे पर थी। अब वे शनिवार को आदिवासियों के बीच जाएंगी। वसुंधरा की आदिवासियों में अच्छी पकड़ मानी जाती है। सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय नेतृत्व ने चुनाव में वसुंधरा को मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित नहीं करने का निर्णय किया है, लेकिन प्रदेश में पकड़ और लोकप्रियता को देखते हुए चुनाव से पहले वसुंधरा को महत्वपूर्ण भूमिका सौंप सकती है। एक राष्ट्रीय पदाधिकारी के अनुसार, वसुंधरा को चुनाव अभियान समिति का मुखिया बनाया जा सकता है।

सभी नेताओं के साथ मिलकर चलने की कोशिश में जुटे सीपी जोशी
करीब डेढ़ महीने पहले प्रदेश अध्यक्ष बने जोशी सभी नेताओं को साथ लेकर चलने की कोशिश में जुटे हैं। जोशी भाजपा के परंपरागत वोट बैंक स्वर्ण जातियों पर पकड़ मजबूत करने के साथ ही कार्यकर्ताओं को सक्रिय कर रहे हैं। जोशी जिला मुख्यालयों पर गहलोत सरकार के खिलाफ जनाक्रोश यात्राओं के माध्यम से प्रदर्शन कर पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

 
 

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |