Download App Now Register Now

राजस्थान के बारां में एक ऐसे सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन हो रहा है, जो एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने जा रहा है

बारां। राजस्थान के बारां में कल यानी 26 मई को एक ऐसे सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन हो रहा है। जो एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने जा रहा है। इस समारोह में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी शामिल होंगे। इसमें हर जाति-धर्म के लोगों की शामिल होगी। इसमें कुल 2222 जोड़े विवाह के पवित्र बंधन में बंधेंगे। इस पूरे कार्यक्रम का इंतजाम मंत्री प्रमोद जैन भाया कर रहे हैं।

सामूहिक विवाह का कार्यक्रम बनेगा वर्ल्ड रिकॉर्ड

प्रमोद जैन भाया के सोशल ट्रस्ट श्री महावीर गौशाला कल्याण संस्था की ओर से किया जा रहा है। बीते 21 सालों से ये ट्रस्ट निशुल्क सर्वधर्म सामूहिक विवाह का आयोजन कराते रहे हैं। लेकिन इस बार का सामूहिक विवाह कई मामलो में बेहद खास होने वाला है, चाहे वो विवाह करने वाले जोड़ों की संख्या के मामले में हो, चाहे खाने-पीने के मामले में, चाहे आने वाले मेहमानों के मामले में। इन्हीं सब खासियतों को देखते हुए ही गिनीज बुक ऑफ वर्ल़्ड रिकॉर्ड की टीम गांव में पहुंच चुकी है।

इस कार्यक्रम में सीएम अशोक गहलोत भी पहुंचेंगे। सुबह 10 बजे वे बारां के लिए रवाना होंगे। दोपहर 12 बजे तक यहां पहुंच जाएंगे। बता दें कि 2222 में से 111 मुस्लिम समाज के लोग हैं।

इस समारोह में क्या रहेगा खास 

इस भव्य सामूहिक शादी समारोह की खासियतों के बारे में अगर बताएं तो यह कार्यक्रम कोटा-बारां नेशनल हाइवे के पास होगा। इतने बड़ी संख्या में जोड़ों के शादी करने के लिए 60 किसानों ने अपनी जमीन भी निशुल्क दी है। 3.25 लाख वर्गफीट भूमि पर तो सिर्फ वरमाला के लिए पांडाल बनाया जा रहा है। कुल मिलाकर इसमें 34 पांडाल बनाए गए हैं। यहां दो हजार बीघा में 70 डोम लगाए गए हैं। बारिश को देखते हुए इन डोम को वाटरप्रूफ बनाया गया है। इसके सबसे मुख्य डोम में एक साथ सभी 2222 जोड़े बैठेंगे। लोगों के इस डोम तक जाने के लिए ग्रेवल सड़कें बनाई हैं।

सनातन धर्म वाले जोड़ों की गायत्री परिवार के पंडित शादी कराएंगे। तो मुस्लिम समाज के जोड़ों का निकाह काजी करवाएंगे। यहां पर शादी करने वाले जोड़ों के लिए के परिजनों के लिए 4 हज़ार 500 टेण्ट के कॉटेज बनाए गए हैं। इस समारोह में आने वाले मेहमानों के लिए 2 हजार से ज्यादा बाथरूम बनवाए गए हैं। 700 से ज्यादा टॉयलेट बनवाए हैं।

5 लाख लोगों के लिए खाना बनाने में 3 हजार से ज्यादा हलवाई लगे 

लाखों की संख्या में आने वाले मेहमानों के खाने के इंतजाम किया जा रहा है। 5 लाख लोगों के लिए खाना बनाने में 3 हजार से ज्यादा हलवाई लगे हुए हैं। बीते बुधवार से ही हलवाई मिठाईयां बना रहे हैं। खाने में 151 टन आटा, 80 टन सब्जियां, 42 टन शक्कर, 25 टन दाल की खपत होने का अनुमान लगाया गया है। इसके अलावा खाने में इस्तेमाल के लिए 4100 टिन की कैन मूंगफली का तेल और 1800 कैन देसी घी मंगवाया गया है। शादी में शामिल होने वाले सभी लोगों के लिए 50 लाख लीटर पीने के पानी की व्यवस्था की गई है।

एक बार में 64 हजार लोगों के खाने का इंतजाम,खाना परोसने के लिए लगभग 17 हजार लोग होंगे

यहां कल सुबह 10 बजे से भोजन शुरू होगा। यहां एक बार में ही 64 हजार लोगों के खाने का इंतजाम किया गया है। एक डोम में 2 हजार लोग आराम से बैठकर खाना खा सकते हैं। खाना परोसने के लिए लगभग 17 हजार लोग होंगे और दूसरे काम संभालेंगे।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |