Download App Now Register Now

पेपर लीक के मास्टरमाइंड अनिल को प्रमोशन देने पर IAS एपीओ:माध्यमिक शिक्षा निदेशक गौरव अग्रवाल को पद से हटाया; पदोन्नति में बरती लापरवाही.

सीनियर टीचर भर्ती पेपर लीक के मास्टरमाइंड अनिल उर्फ शेर सिंह मीणा को प्रमोट करने के मामले में माध्यमिक शिक्षा निदेशक गौरव अग्रवाल को राज्य सरकार ने एपीओ कर दिया है। गौरव को फिलहाल जयपुर में ही हाजिरी देनी होगी। दरअसल, खुलासा किया गया गया था पेपर लीक के मास्टरमाइंड अनिल को वाइस प्रिंसिपल से प्रिंसिपल पद पर प्रमोट किया गया है। खबर के बाद राज्य सरकार ने ये आदेश दिए हैं।

शिक्षा विभाग ने पिछले दिनों विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) की बैठक की। इस बैठक में अनिल उर्फ शेर सिंह मीणा को भी प्रमोट कर दिया गया था। शिक्षा विभाग की लापरवाही देखिए कि बर्खास्त हो चुके शेर सिंह मीणा को प्रमोट कर दिया गया। इतना ही नहीं, उसका पदस्थापन भी कर दिया गया।

शिक्षा विभाग में पदोन्नति करने से पहले सभी कार्मिकों का रिकाॅर्ड देखा जाता है। प्रत्येक कार्मिक के रिकाॅर्ड की जांच की जाती है। आपत्ति भी मांगी जाती है। डीपीसी होने के बाद भी करीब एक महीने का वक्त रहता है। इसके बाद भी किसी के ध्यान में नहीं आया कि सेवा से बर्खास्त हो चुके कार्मिक को कैसे पदोन्नति दी जा सकती है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |