Download App Now Register Now

"आज कोई भारत को टेढ़ी नजर से नहीं देख सकता":CM योगी- भारत की सीमाएं सुरक्षित, आतंकवाद-नक्सलवाद पर कसा शिकंजा

मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर CM योगी ने सोमवार को लखनऊ के ताज होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा- अटल बिहारी बाजपेई ने कहा था कि हम सब बदल सकते हैं, लेकिन पड़ोसी नहीं बदल सकते। आज भारत की सीमाएं सुरक्षित हुई हैं। आंतरिक सुरक्षा मजबूत हुई है। अलगाववाद, आतंकवाद, नक्सलवाद के खिलाफ हम मजबूत हुए हैं। आज कोई भारत की ओर टेढ़ी नजर से देख नहीं सकता है।

मुख्यमंत्री ने कहा, पिछले 9 साल का कालखंड नए भारत को दर्शाता है। पापुआ न्यूगिनी ने हमने देखा...वहां के प्रधानमंत्री ने प्रोटोकॉल तोड़ एक सम्प्रभु राष्ट्र का स्वागत किया और सर्वोच्च सम्मान दिया। ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका के राष्ट्र प्रमुखों द्वारा प्रधानमंत्री के सम्मान से 140 करोड़ देशवासियों का सम्मान बढ़ा है। आज भारत के प्रति दुनिया में प्रश्न नहीं, कौतूहल है... जिज्ञासा है। आज भारत के योग के साथ दुनिया के 190 देश जुड़कर सम्मान दे रहे हैं।'

CM योगी ने कहा, यूपी वाटर-वे में नंबर एक है। देश में 22 नए एम्स के निर्माण हुए। देश में 48 करोड़ जनधन खाते खुले। आज उन्हें डीबीटी के जरिए सीधा फायदा मिल रहा है। इसका सबसे ज्यादा फायदा कोरोना काल में मिला है। आज भारत की 140 करोड़ की आबादी के लिए जरूरत की चीजें मिल रही हैं। इन्फ्रास्ट्रक्चर बेहतर हो रहा है। हाईवे,एक्सप्रेस-वे, रेलवे, वाटर-वे ,पब्लिक ट्रांसपोर्ट के लिए जो कार्य हो रहे हैं, वो अभूतपूर्व हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा, एक क्लिक में उत्तर प्रदेश के एक करोड़ 75 लाख उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को लाभ मिला। हर योजना स्वावलंबन का आधार बनी है। 9 सालों में ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में 54 लाख लोगों को घर मिले। यूपी में 2.61 करोड़ शौचालय बने। हमने इन्सेफलाइटिस से होने वाली मौतों पर काबू पाया है।'

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |